सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

ऐश्वर्या-नील की शादी पर विक्की जैन ने दिया Shocking बयान, कहा- ‘बेचारा बुरी तरह से फंस चुका है…’

3 मिनट पढ़ें

विक्की जैन ने ऐश्वर्या-नील की शादी पर दिया Shocking बयान, कहा- ‘बेचारा बुरी तरह से फंस चुका है…’

Bigg Boss 17 Vicky Jain Makes A Shocking Statement About Neil Bhatt  Aishwarya Sharma's Relationship. Bigg Boss 17: Vicky Jain gave a shocking  statement on Aishwarya-Neil's marriage, said - Satlok Express

बिग बॉस 17 खूब चर्चा में बना हुआ है. आए दिन घर के सदस्यों के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है. अब अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने ऐश्वर्या-नील की शादी पर एक शॉकिंग बयान दिया है.

‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन शुरू होते ही धमाल मचा रहा है. अभी शो को एक हफ्ता भी नहीं गुजरा है और आए दिन घर के सदस्यों के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है. वहीं अब टीवी दो चर्चित पर्सनैलिटी अंकिता लोकंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बीच की इक्वेशन बिगड़ी हुई नजर आ रही है. जबसे ये दोनों टीवी की बहुएं घर पर आई हैं. किसी ना किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो जा रही है.

अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बीच हुई लड़ाई

वहीं शो में आने से पहले दोनों दोस्त हुआ करती थीं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों की दोस्ती के बीच दरार आने वाली है. बिग बॉस में एंट्री करने के बाद से ही अंकिता और ऐश्वर्या के बीच में अक्सर अनबन देखने को मिल ही रही है.

विक्की जैन ने ऐश्वर्या-नील की शादी पर दिया शॉकिंग बयान

इसी बीच अब अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ऐश्वर्या और उनके पति नील की शादी को लेकर एक बड़ा कमेंट कर दिया है. उन्हें दोनों का रिश्ता पसंद नहीं आता. वह मुनव्ववर से कहते हैं कि ‘मुझे लगता है कि ऐश्वर्या नील को कंट्रोल करती है. शादी करके बेचारा बुरी तरह से फंस चुका है…’ इतना ही नहीं विक्की नील की नकल उतारते हुए कहते हैं कि ‘इस उम्र में कौन इतना बच्चा बच्चा बोलता है.’ विक्की का कहना है कि नील अपनी पत्नि को लेकर कुछ ज्यादा ही प्रोटेक्टिव हैं.

शो के शुरुआत से ही अंकिता और ऐश्वर्या की वाइब्स मैच नहीं कर रही

बता दें कि शो के शुरुआत में जब अंकिता और ऐश्वर्या के बीच अनबन हुई थी, तब अंकिता ने उन्हें गले लगाकर कहा था कि वह नहीं चाहती कि उनकी दोस्ती खराब हो. खैर ये बिग बॉस का घर है, यहां अच्छे रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आते हैं. वहीं अब शो के आने वाले एपिसोड में ही पती चल पाएगा कि टीवी की दोनों बहुएं झगड़ती हैं या नहीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *