सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Vedaa OTT Release Date & Time: जॉनअब्राहम की ‘वेदा’ अब ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

2 मिनट पढ़ें
Vedaa OTT Release Date & Time

Vedaa OTT Release Date & Time: जॉनअब्राहम की ‘वेदा’ अब ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

Advertisement

 Vedaa OTT Release Date & Time: पिछले साल शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ दी थी. इस मूवी की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद एक्शन-स्टार जॉन अब्राहम ने इस साल ‘वेदा’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया था. निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित, एक्शन से भरपूर ड्रामा मे शरवरी वाघ ने भी अहम रोल निभाया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ और अक्षय कुमार स्टारर ‘खेल खेल में’ के साथ रिलीज हुई थी.

हालांकि ‘स्त्री 2’ के बज के चलते वेदा बॉक्स ऑफिस के नंबर्स में काफी पीछे रह गई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.  लेकिन फिल्म में जॉन और शरवरी की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. चलिए यहां जानते हैं ‘वेदा’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?

‘वेदा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
‘वेदा’ बॉक्स ऑफिस पर बेशक कमाई नहीं कर पाई है लेकिन फिल्म की कहानी और इसके एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हुई है. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रही है. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक ZEE5 ने वेदा के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं और फिल्म का प्रीमियर अगले हफ्ते 12 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने की उम्मीद है. हालाँकि, इस बारे में अभी तक प्लेटफॉर्म या मेकर्स द्वारा कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है.

 

Advertisement

 

वेदा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना था?
फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ रुपये से ज्यादा  की कमाई की थी. वहीं बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बाजार में वेदा का लाइफटाइम कलेक्शन 20 करोड़ रुपये था. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी प्रीमियर के बाद वेदा को दर्शकों से किस तरह का रिस्पॉन्स मिलता है. बता दें कि वेदा में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के अलावा अभिषेक बनर्जी ने भी अहम रोल प्ले किया है.

https://domainauthority.web.id/check-da-pa-bulk/

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *