सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Vayo Anand Scheme : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और खुशहाल जीवन की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘वयो आनंद’ योजना : डॉ. यू. के. चौधरी

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Vayo Anand Scheme : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और खुशहाल जीवन की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘वयो आनंद’ योजना : डॉ. यू. के. चौधरी

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार)। दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की जाने वाली ‘वयो आनंद’ योजना का भाजपा उत्तर पूर्वी जिला के अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी ने स्वागत करते हुए इसे वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया है। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत राजधानी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष मनोरंजन केंद्र विकसित किए जाएंगे। इन केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों को योग, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों, खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक मेलजोल के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा ऐसे मनोरंजन केंद्रों को वार्षिक 2.40 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दिए जाने की योजना भी है। डॉ. यू. के. चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अनमोल धरोहर और अनुभव का भंडार हैं। उन्होंने अपने जीवन के लंबे अनुभव और संघर्ष के माध्यम से परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में उनके जीवन के इस पड़ाव को स्वस्थ, सुरक्षित, सम्मानजनक और आनंदपूर्ण बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में कई वरिष्ठ नागरिक सामाजिक गतिविधियों से दूर हो जाते हैं और कभी-कभी अकेलेपन का भी सामना करते हैं। ऐसे में ‘वयो आनंद’ जैसे केंद्र उनके लिए एक ऐसा मंच बन सकते हैं, जहां वे अपने समान आयु वर्ग के लोगों से मिल सकेंगे, अपने अनुभव साझा कर सकेंगे तथा योग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे। डॉ. चौधरी ने कहा कि ‘वयो आनंद’ योजना केवल मनोरंजन की योजना नहीं है, बल्कि यह वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और सक्रिय जीवन से जोड़ने की एक व्यापक पहल है।
इसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक प्रसन्नता और सामाजिक जुड़ाव पर भी ध्यान दिया जा सकेगा। उन्होंने दिल्ली सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए, ताकि दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मनोरंजन केंद्रों में योग एवं स्वास्थ्य गतिविधियों के साथ पुस्तकालय, इनडोर खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संवाद एवं सामुदायिक गतिविधियों जैसी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाए तो इसका लाभ और अधिक व्यापक होगा। डॉ. यू. के. चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके लिए ऐसी व्यवस्थाएं विकसित करनी चाहिएं, जिनसे वे स्वयं को समाज का सक्रिय और महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस करें। ‘वयो आनंद’ योजना इस दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर पूर्वी जिला वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े प्रत्येक जनहितकारी प्रयास का समर्थन करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। डॉ. चौधरी ने दिल्ली सरकार से यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि योजना के अंतर्गत बनने वाले केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और आर्थिक सहायता का लाभ पात्र केंद्रों तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है, तो यह दिल्ली को वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिक संवेदनशील, सुरक्षित और ‘Age-Friendly’ शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि ‘वयो आनंद’ का मूल उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में स्वास्थ्य, सक्रियता, सम्मान और आनंद का समावेश करना होना चाहिए। सरकार की इस पहल से वरिष्ठ नागरिकों को घर से बाहर निकलकर स्वस्थ सामाजिक वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा और नई पीढ़ी को भी उनके अनुभवों एवं जीवन मूल्यों से सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *