सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Varun Sood को वेकेशन पर लगी चोट,जाना पड़ा अस्पताल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रोडीज फेम Varun Sood को वेकेशन पर लगी चोट, जाना पड़ा अस्पताल, बोले- मेरा सिर पेड़ से टकराने…

वरुण सूद ने सोशल मीडिया पर शॉकिंग इंसिडेंट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वो हाल ही में वेकेशन पर गए थे, जहां उन्हें चोट लग गई.

वरुण सूद टीवी की मोस्ट टैलेंट और पॉपुलर पर्सनैलिटी हैं. उन्हें शो रोडीज से फेम मिला था. एक्टर को फैंस खूब प्यार करते हैं. वरुण सूद को ट्रैवलिंग बहुत पसंद है. वो अपनी ट्रैवल जर्नी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वो वेकेशन के लिए गए थे, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया. वरुण ने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में बताया है.

वेकेशन पर वरुण को लगी चोट

वरुण सूद हाल ही में जम्मू एंड कश्मीर के सोनमर्ग गए थे. उन्होंने यहां से बहुत शानदार पिक्स भी शेयर किए. साथ ही उनके साथ हुए हादसे के बारे में भी बताया. उन्होंने जिम से एक फोटो शेयर की. इस फोटो में वो अपनी फिट फिजिक फ्लॉन्ट करते दिखे.

Advertisement

इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- पहाड़ों से वापस आ गया, जहां मुझे बहुत सारी चोट लगी. बॉडी पर निशान आ गए. एक घोड़े ने मुझे अपनी पीठ से गिरा दिया. घोड़े ने मुझे लगभग एक चट्टान से नीचे फेंक दिया और मेरा सिर लगभग एक पेड़ से टकराने वाला था. अब वापस अपने हैप्पी प्लेस पर आ गया हूं.’

वरुण को जाना पड़ा हॉस्पिटल

इसके अलावा उन्होंने एक और फोटो शेयर करनी, जिसमें वो अपने कंधे पर लगी चोट दिखा रहे हैं. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- हॉस्पिटल विजिट.

वरुण की लाइफ के बारे में बात करें तो नो रोडीज: रियल हीरोज, Ace of Space, खतरों के खिलाड़ी 11 जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. वो सोशल मीडिया पर भी खाफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अपडेट देते रहते हैं. वरुण के इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *