सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Vanvaas Box Office Collection Day 1: साउथ की ‘पुष्पा 2’ और हॉलीवुड की ‘मुफासा’ के बीच में पिसी बॉलीवुड की ‘वनवास’? जानें पहले दिन का हाल

2 मिनट पढ़ें
Vanvaas Box Office Collection Day 1

Vanvaas Box Office Collection Day 1: साउथ की 'पुष्पा 2' और हॉलीवुड की 'मुफासा' के बीच में पिसी बॉलीवुड की 'वनवास'? जानें पहले दिन का हाल

Advertisement

Vanvaas Box Office Collection Day 1: गदर और अपने जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर को लेकर ‘वनवास’ बनाई है. फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाहॉल में रिलीज भी हो चुकी है.

फिल्म के साथ हॉलीवुड की मुफासा भी रिलीज हुई है और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 पहले से ही थिएटर्स में धमाल मचा रही है. ऐसे में जानते हैं कि फिल्म ने आज पहले दिन कितनी कमाई की है.

 

‘वनवास’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर की फिल्म ने पहले दिन शाम 7:15 बजे तक 21 लाख रुपये ही कमाए हैं. हालांकि, सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. फाइनल आंकड़े आने के बाद इनमें फेरबदल हो सकता है.

Advertisement

प्रेडिक्शन के बराबर भी नहीं पहुंच पाई फिल्म
कोईमोई का प्रेडिक्शन था कि फिल्म पहले दिन 2 करोड़ से कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है. तो वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 1 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. हालांकि, अभी तक की कमाई देखकर निराशा ही हाथ लगी है.

वनवास को मिले हैं अच्छे रिव्यूज
इस फिल्म को रिव्यूवर्स ने अच्छे रिव्यूज दिए हैं. एबीपी न्यूज के रिव्यू के मुताबिक, फिल्म अच्छी और देखने लायक है. फिल्म की कहानी बाप-बेटों के रिश्तों पर बुनी गई है. फिल्म फैमिली के साथ देखी जा सकती है.

पुष्पा 2 और मुफासा की वजह से हुआ वनवास को नुकसान?
पुष्पा 2 का धमाल बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है. फिल्म 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. और अब भी कमाई में दहाई का आंकड़ा पार कर रही है. तो वहीं हॉलीवुड फिल्म मुफासा ने भी पहले दिन 6 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं.

ऐसे में साफ है कि दर्शकों के पास विकल्प होने की वजह से वनवास की ओर रुख कम कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा दूसरे और तीसरे दिन में कितना मिलता है, ये आने वाले दिनों की कमाई बताएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *