सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Valentine Re-Release: वैलेंटाइन वीक पर शुरू होगा प्यार का ‘सिलसिला’, झूमने को मजबूर करेगी ‘चांदनी’, प्यार के महीने में री-रिलीज होंगी ये फिल्में

2 मिनट पढ़ें
Valentine Re-Release

Valentine Re-Release: वैलेंटाइन वीक पर शुरू होगा प्यार का 'सिलसिला', झूमने को मजबूर करेगी 'चांदनी', प्यार के महीने में री-रिलीज होंगी ये फिल्में

Advertisement

Valentine Re-Release: वैलेंटाइन वीक पर कई पुरानी फिल्में री-रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में कल्ट क्लासिक फिल्म सिलसिला और चांदनी का नाम भी शामिल है. वैलेंटाइन वीक पर सिलसिला, आवारा, अराधना और चांदनी थिएटर में री-रिलीज होने वाली हैं. सारी फिल्में बेहतर पिक्चर क्वालिटी में रिलीज होंगी.

बॉलीवुड की ये पुरानी सुपरहिट फिल्में नेशनल फिल्म हेरिटेज मिशन के तहत नेशनल फिल्म आर्काइव द्वारा 4K वर्जन के साथ बड़े पर्दे पर री रिलीज होने के लिए तैयार हैं.

कब रिलीज होगी सिलसिला?

अमिताभ बच्चन की सिलसिला वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में जया बच्चन, रेखा और शशि कपूर जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. फिल्म के गाने देखा एक ख्वाब, ये कहां आ गए हम बहुत पॉपुलर हुए थे. फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी. इसका म्यूजिक शिव-हरि ने दिया था.

वहीं ब्लॉकबस्टर चांदनी की बात करें ये फिल्म वैलेंटाइन डे पर थिएटर में रिलीज होगी. इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में ऋषि कपूर, श्री देवी और विनोद खन्ना जैसे स्टार्स नजर आए थे. ये 1989 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी. फिल्म में श्रीदेवी की परफॉर्मेंस को बहुत सराहा गया था.

Advertisement

21 फरवरी को देख पाएंगे आवारा

राज कपूर की क्राइम ड्रामा आवारा 21 फरवरी को री-रिलीज होगी. इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की महान फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म में राज कपूर, नरगिस और पृथ्वीराज कपूर लीड रोल में थे. फिल्म 1951 में रिलीज हुई थी.

वहीं राजेश खन्ना की आराधना 28 फरवरी को री-रिलीज होगी. इस फिल्म में शर्मिला टैगोर लीड रोल में थीं. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म में फरीदा जलाल भी अहम रोल में थीं. सुभाष घई को भी फिल्म में देखा गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *