सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सुसाइड से पहले दर्द में थीं वैशाली, I Quit लिखकर पापा से मांगी माफी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के निधन ने सबको स्तब्ध कर दिया है। लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर 29 साल की एक्ट्रेस को ऐसा क्या दुख था जो उसने आत्महत्या का रास्ता चुना। इन सभी सवालों का जवाब उनके सुसाइड नोट और डायरी में है। जिसमें उस शख्स का भी जिक्र है जिसने उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। वैशाली के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसी राहुल नाम के शख्स का जिक्र किया गया है। इसके अलावा पुलिस को एक डायरी भी मिली जिसमें वैशाली ने अपने मम्मी पापा से माफी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैशाली ने आत्महत्या से पहले लिखा- मम्मी-पापा आई लव यू, प्लीज मुझे माफ कर दीजिएगा। आप दोनों के लिए मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई। मेरी मौत का जिम्मेदार राहुल है, उसे मत छोड़िएगा। उसने मुझे ढाई साल तक परेशान किया है।

एक्ट्रेस ने डायरी में आगे लिखा- आप राहुल और दिशा को सजा जरूर दिलवाइएगा वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिल पाएगी। आप दोनों प्लीज खुश रहना और मितेश से कहना मुझे माफ कर। अपनी डायरी के अंत.. आई क्विट…. बता दें कि जिस मितेश का वैशाली जिक्र कर रही हैं वो उनके मंगेतर हैं और दोनों दिसंबर महीने में शादी करने वाले थे।

Advertisement

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि वैशाली के पास पिछले ढाई साल के काम नहीं था। जिसके चलते वो डिप्रेशन में आ गई थी। हालांकि इस बात पुष्टि किसी भी घर के सदस्य या जानने वालों ने नहीं की है। यह सभी बातें अभी जांच का विषय हैं। बता दें कि वैशाली जिस शख्स की बात कर रही हैं वो उनके पड़ोस में रहना वाला राहुल है। उन्होंने राहुल पर यह भी आरोप लगाया कि वो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *