सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Vadodara Hit & Run Case: नशे में कार चला रहे विधि छात्र ने मचाई तबाही

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Vadodara Hit & Run Case: नशे में कार चला रहे विधि छात्र ने मचाई तबाही

गुजरात के वडोदरा में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार ने तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय हेमाली पटेल की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतका का पति और एक बच्ची भी घायलों में शामिल हैं।

हादसा करेलीबाग इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहा विधि छात्र रक्षित चौरसिया नशे में था। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खून के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

रात करीब 11 बजे रक्षित ने दोस्त मीत चौहान की वोक्सवैगन कार से मुक्तानंद चौराहे पर दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर सवार सड़क पर गिर गए और कार ने उन्हें घसीट लिया। हेमाली पटेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

Advertisement

दुर्घटना के बाद आरोपी ‘एक और राउंड और’, ‘ऊं नम: शिवाय’ चिल्लाने लगा। भीड़ ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ड्रग्स के नशे की भी जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में कार की तेज रफ्तार और टक्कर की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमार, सांसद डॉ. हेमांग जोशी और भाजपा अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश सोनी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हिट एंड रन मामले में IPC की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *