सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

US-China Relations: डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ लिया बड़ा फैसला, 10 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान, अब क्या करेंगे जिनपिंग

2 मिनट पढ़ें
US-China Relations

US-China Relations: डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ लिया बड़ा फैसला, 10 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान, अब क्या करेंगे जिनपिंग

Advertisement

Donald Trump Tariffs China: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (21 जनवरी) को कहा कि उनकी सरकार 1 फरवरी से चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने के बारे में विचार कर रही है. ट्रंप ने कहा कि चीन पर टैरिफ लगाने का फैसला इस फैक्ट पर आधारित होगा कि वह मेक्सिको और कनाडा को फेंटानिल भेज रहा है या नहीं. फेंटानिल एक तरह का नशीला पदार्थ है, जो हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली और नशा पैदा करने वाला पदार्थ है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ओरेकल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मासायोशी सोन और ओपन AI के CEO सैम ऑल्टमैन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘हम चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं, जो मेक्सिको और कनाडा को चीन की तरफ ‘फेंटानिल’ भेजने के फैक्ट पर आधारित होगा.’’

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह शुल्क 1 फरवरी से प्रभावी करने पर विचार कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेक्सिको और चीन पर हम 25 फीसदी शुल्क लगाने के बारे में बात करते रहे हैं.’’ एक अन्य सवाल के जवाब में, ट्रंप ने कहा कि पिछले हफ्ते जब उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की थी तो टैरिफ के बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं की.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने जिनपिंग से यूक्रेन में युद्ध रोकने के संबंध में हस्तक्षेप करने को कहा है, इस पर ट्रंप ने कहा कि चीन ने इस संबंध में बहुत ज्यादा कुछ नहीं किया है.

Advertisement

10 फीसदी टैरिफ लगाने का विचार 
डोनाल्ड ट्रंप का चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने का विचार फेंटानिल सप्लाई के मुद्दे पर आधारित है और यह अमेरिका की व्यापारिक नीतियों में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. इस फैसले का ग्लोबल मार्केट और अमेरिका-चीन संबंधों पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *