सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंची उर्वशी रौतेला

2 मिनट पढ़ें

30 दिसंबर 2022 को ऋषभ का एक्सीडेंट हो गया था। तब से लगातार हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। 4 जनवरी को उन्हें देहरादून से एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस बीच एक्ट्रेस उर्वशी ने एक बार फिर ऋषभ को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल उर्वशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उस हॉस्पिटल की फोटो पोस्ट की है, जहां ऋषभ एडमिट हैं। उर्वशी की इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर खबर फैल गई है कि वो ऋषभ से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंची थीं। जिसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर को पक्का यकीन है कि उर्वशी ने हॉस्पिटल जाकर पंत से मुलाकात की है।

बता दें कि कभी खबरें थीं कि ऋषभ और उर्वशी रिलेशनशिप में हैं, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसी खबरों से इनकार कर दिया था। बल्कि दोनों के बीच की कोल्ड वॉर जरूर बेहद सुर्खियों में रहीं। ऋषभ के सीरियस एक्सीडेंट पर लगातार उर्वशी का रवैया देखकर यूजर्स बेहद नाराज है। उनका मानना है कि उर्वशी क्रिकेटर के नाम पर फेम कमाना चाहती हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘फेम पाने के लिए यह कितनी घटिया ट्रिक है। ऋषभ अभी एक बड़े हादसे से गुजरे हैं। अब यह कोई मजाक नहीं है, ये मेंटल टॉर्चर हो गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- भारत में पुरुषों के पास महिलाओं के लिए एक्शन लेने के लिए कोई सहारा नहीं है। उर्वषी का यह रवैया अब मजाक नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मेंटल टॉर्चर है। इस लड़की का दिमाग खराब हो गया है। उर्वशी के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लिया जाना चाहिए, वो लगातार पंत को टॉर्चर कर रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘एक जरूरतमंद महिला को इलाज की जरूरत है वो अस्पताल के बाहर मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन उसका इलाज नहीं किया जा रहा है।’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *