सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

फैसले से पहले महापंचायत में हुआ हंगामा, पहलवानों के समर्थन में जुटे थे खाप नेता

2 मिनट पढ़ें

कैमरे में कैद झगड़ा : पहलवानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए जुटे खाप नेता आपस में भिड़े

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए गए एक वीडियो में खाप पंचायत के कुछ सदस्य एक-दूसरे पर उंगली उठाते हुए और चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

“खाप पंचायत”

देश के टॉप पहलवानों के आंदोलन के समर्थन और इसके अगले कदमों पर विचार करने के लिए आज हरियाणा में हुई “खाप पंचायत” के दौरान इसके सदस्यों के बीच जोरदार बहस हो गई. सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए गए एक वीडियो में खाप पंचायत के कुछ सदस्य एक-दूसरे पर उंगली उठाते हुए और चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस झगड़े के पीछे क्या कारण था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.

पहलवानों के मुद्दों को लेकर प्लान तैयार करने के लिए 31 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें किसान और खाप नेता भी शामिल हैं. इसके अलावा खेल से संबंधित फैसलों को लेकर मार्गदर्शन के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.

पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर नाबालिग सहित महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. विरोध प्रदर्शन करने वालों में साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बजरंग पुनिया सहित कई अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान शामिल हैं.

पहलवान गंगा में अपने पदक विसर्जित करने की घोषणा करने के बाद मंगलवार को हरिद्वार के लिए रवाना हो गए थे. हालांकि आखिरी समय में खाप नेताओं और किसान नेताओं ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए मना लिया और फिर पहलवानों ने अपना फैसला बदल दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *