सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

UP Politics: यूपी की सियासत में राहुल और अखिलेश की इस तस्वीर से बढ़ी हलचल, इस दावे के साथ हो रही Viral

2 मिनट पढ़ें
UP Politics

UP Politics: यूपी की सियासत में राहुल और अखिलेश की इस तस्वीर से बढ़ी हलचल, इस दावे के साथ हो रही Viral

UP Politics: यूपी की सियासत में राहुल और अखिलेश की इस तस्वीर से बढ़ी हलचल, इस दावे के साथ हो रही Viral

UP Politics: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, बुधवार को जम्मू और कश्मीर पहुंचे। यहां उन्होंने उमर अब्दुल्ला के शपथ समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

इस तस्वीर को यूपी उपचुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। यूपी में कांग्रेस 5 सीटें मांग रही है, लेकिन सपा 2 से ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है। इस बीच यह भी अटकलें लगाई गईं कि क्या यह अलायंस टूट जाएगा। हालांकि राहुल और अखिलेश की इस तस्वीर को देखकर दावा किया जा रहा है कि यूपी में कांग्रेस, सपा को बड़े भाई की तरह तवज्जो दे सकती है।

वहीं सपा नेता आईपी सिंह ने इस तस्वीर को अलग सियासी दावे के साथ शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही देश का पीएम बदल सकता है।

सपा नेता ने किया ये दावा: “ये जोड़ी अगले कुछ महीनों में देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। देश के सबसे गरीब राज्य का कायाकल्प होने जा रहा है, उसकी किस्मत खुलने वाली है।”

अखिलेश और राहुल ने श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे। दोनों नेता एक दूसरे के आसपास बैठे भी दिखे।

यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। मिल्कीपुर सीट पर तारीखों का ऐलान न होने से भी सियासी अटकलों का बाजार गर्म है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *