सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

UP Crime: सहारनपुर में नवजात की दर्दनाक मौत झाड़ियों में फेंका गया मासूम, कुत्तों ने नोचकर खत्म की जान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

UP Crime: सहारनपुर में नवजात की दर्दनाक मौत झाड़ियों में फेंका गया मासूम, कुत्तों ने नोचकर खत्म की जान

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया. भागूवाला गांव में नाली के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिला. ग्रामीणों ने बताया कि झाड़ियों में अचानक हलचल दिखी तो वे पास पहुंचे, जहां कुत्तों का झुंड एक नवजात को नोच रहा था. दृश्य इतना दिल दहला देने वाला था कि मौके पर मौजूद कई ग्रामीणों की आंखें भर आईं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चा कुछ ही घंटे पहले जन्मा प्रतीत हो रहा था. आशंका है कि किसी ने जानबूझकर मासूम को झाड़ियों में फेंक दिया. कई ग्रामीणों का अनुमान है कि यह घटना सामाजिक भय या बदनामी के कारण की गई हो सकती है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल, घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Advertisement

सूचना मिलते ही मिर्जापुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची. ASP बेहट वैभव पांडेय ने बताया कि नवजात का शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बताएगी कि बच्चा जन्म के बाद जिंदा था या मृत अवस्था में फेंका गया. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया. साथ ही क्षेत्र के अस्पतालों, दाईयों और निजी क्लीनिकों से भी पूछताछ की जा रही है कि हाल ही में किसने डिलीवरी कराई थी.

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना समाज की संवेदनहीनता का भयावह उदाहरण है. उनका मानना है कि यदि बच्चा अस्पताल या किसी NGO के हवाले किया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी. मासूम की क्रूर मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है और लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस लगातार जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी की पहचान करने की उम्मीद जताई जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *