सहारनपुर से गिरफ्तार नदीम के आतंकी कनेक्शन में जैश ए मोहम्मद से जुड़ा एक और आतंकी सैफुल्लाह कानपुर से गिरफ्तार हुआ। हबीब उल इस्लाम उर्फ सैफुल्लाह वर्चुअल आईडी बनाने में एक्सपर्ट है। उसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी एवं अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 वर्चुअल आईडी बना कर दी है। हबी उल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर आदि के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे कई हैंडलर से जुड़ा है। यूपी के सहारनपुर से जैश ए मोहम्मद के आतंकी मोहम्मद नदीम को यूपी एसटीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस उससे लगातार पूछताछ कर रही थी। इसके बाद अब एटीएस ने कानपुर से हबीबुल उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया है। एटीएस की माने तो वो जैश-ए-मोहम्मद के साथ संपर्क में था। जिसके बाद एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया गया है। एटीएस के मुताबिक पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को हबीबुल उर्फ सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाकर देता था। हबीबुल फतेहपुर का रहने वाला 19 साल का युवक है। सहारनपुर से अरेस्ट नदीम विभिन्न स्थानों पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में था। नदीम के नेटवर्क में ही सैफुल्लाह भी शामिल था। नदीम कई तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ था, जिससे वह आतंकी घटना को अंजाम दे सके।
UP ATS को मिली बड़ी सफलता, कानपुर से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार
लेखक: CPN News • अपडेट: 14 अगस्त 2022, 8:46 PM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
ATS Jaish Jaish-e-Mohammed Kanpur Kanpur Crime News Kanpur News Saharanpur UP ATS UP Crime News UP News




आपकी राय