भाजपा शासन में लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी : शहजाद खान

0
24
शहजाद खान
भाजपा शासन में लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी : शहजाद खान

भाजपा शासन में लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी : शहजाद खान

* भजनपुरा में मनाया आज़ादी पर्व

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पिछले एक दशक में भारत में बेरोजगारी डॉ लगातार बढती जा रही है | भाजपा की केंद्र सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ा रही हताश हो युवा इधर से उधर भटक रहे है लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल पाता | उक्त विचार भजनपुरा ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष शहजाद खान नें आज़ादी पर्व के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किये |

कार्यक्रम का आयोजन भजनपुरा ब्लाक कांग्रेस की ओर से ब्लाक कार्यालय के सामने में रोड पर किया गया था | कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम चुनाव लड़े प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट अजित चौधरी गामड़ी नें की | इस मौके पर ध्वजारोहण प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट तथा घोंडा विधानसभा के प्रभारी अश्वनी भारद्वाज नें किया |

कार्यक्रम में नवीन चन्द्रा ,महेंद्र सिंह ठाकुर,श्यामबाबू शर्मा,नीरज त्रिपाठी ,इस्लाम भाई,भोला भाई,नवीन चंद जोशी ,शुभम बेदी,इरफ़ान,प्रेम प्रकाश हरित,ओमसैन देढहा महक सिंह यादव,राजकुमार सेमरीवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार न दे पाने की नाकामी को छिपाने के लिए आज देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत कर डाली और प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना लागू करके 3.5 करोड़ निजी क्षेत्र में नए रोजगार देने की बात कही। निजी क्षेत्र में युवाओं की पहली नौकरी पर उन्हें 15000 रुपये देने की बात कही, वहीं अधिक रोजगार देने वाली निजी कम्पनियों को प्रोत्साहन राशि देने की बात भी कही।

प्रधानमंत्री की घोषणा से स्पष्ट हो गया है कि लगातार आर्थिक बौझ तले धंस रही भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जिसके कारण सरकार देश के युवाओं को सरकार में में खाली पड़े पदों को भरने की घोषणा करने की जगह युवाओं को निजी क्षेत्र में जाने की बात करे उन्हें भ्रमित भी कर रही है। अजित सिंह गामड़ी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर जब लोगों की उम्मीद होती है कि राज्य का मुख्यमंत्री लोगों के कल्याण और विकास की घोषणा करेगा, परंतु मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पिछले 6 महीनों की विफलताओं पर पर्दा डालते हुए चुनावी घोषणाओं की तरह वर्तमान को छोड़ भविष्य की बाते कहीं, कि दिल्ली को शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, पर्यावरण सरंक्षण और रोजगार सृजन करने में अग्रणी शहर बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here