सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यूपी.में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को मिलते अपार  जनसमर्थन से भाजपा  में बेचैनी : वेद प्रकाश बेदी

3 मिनट पढ़ें
यूपी.में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को मिलते अपार  जनसमर्थन से भाजपा  में बेचैनी : वेद प्रकाश बेदी

यूपी.में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को मिलते अपार  जनसमर्थन से भाजपा  में बेचैनी : वेद प्रकाश बेदी

Advertisement

यूपी.में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को मिलते अपार  जनसमर्थन से भाजपा  में बेचैनी : वेद प्रकाश बेदी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : वैसे तो पूरे देश में ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जबर्दस्त जन समर्थन मिला है और लोग लगातार उनकी बातें सुन रहे हैं और समझ रहे हैं कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे है | लेकिन उत्तरप्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा को इतना जबर्दस्त जन समर्थन मिलेगा किसी नें सोचा भी नहीं था |

Advertisement

यह कहना है दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट वेद प्रकाश बेदी का | वेद प्रकाश बेदी कहते हैं राहुल गाँधी के काफिले तथा उनकी जनसभाओं में उमड़ती भीड़ से भाजपा में भी बैचेनी देखने को मिल रही है | उसी बेचैनी का परिणाम है की भाजपा के ईशारे पर तमाम सरकारी तन्त्र कांग्रेस को परेशान करने के औछे हथकंडे अपना रहा है | वेद प्रकाश बेदी कहते हैं  कहा कि भाजपा सरकार ने आयकर विभाग का सहारा लेकर कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने की कार्यवाही के बाद साफ हो गया है कि भाजपा ने न सिर्फ कांग्रेस की वित्तिय स्थिरता पर हमला किया है बल्कि यह गणतंत्र देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी जबरदस्त हमला है। उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के प्रशासिनक कामों में बाधा डालने में भाजपा की केन्द्र सरकार का राज्य मशीनरी का अन्यायपूर्ण इस्तेमाल करना निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश भर में मिल रहे आपार जनसमर्थन के बाद यात्रा के यूपी में प्रवेश होने पर भाजपा पूरी तरह घबरा गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस की मुख्य खातां के अलावा क्राउडफंडिंग अभियान से जुड़े खाते और युवा कांग्रेस के खाते को फ्रीज करने की कार्यवाही उनमें पनपते भय को दर्शाती है। श्री बेदी  ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार देश की जनता को अपने चंदे का ब्यौरा देने की जगह भाजपा कांग्रेस पार्टी के खिला बदले की भावना से अनीतिपूर्ण कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने इतिहास को परिभाषित करके लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या करने वाली भाजपा द्वारा किए जा रहे हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *