Home दिल्ली-एनसीआर अलका लांबा के नेत्रत्व में महिला कांग्रेस हो रही है देश भर...

अलका लांबा के नेत्रत्व में महिला कांग्रेस हो रही है देश भर में मजबूत : सुनीता धवन

0
58
सुनीता धवन
अलका लांबा के नेत्रत्व में महिला कांग्रेस हो रही है देश भर में मजबूत : सुनीता धवन

अलका लांबा के नेत्रत्व में महिला कांग्रेस हो रही है देश भर में मजबूत : सुनीता धवन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कांग्रेस में अब महिलाएं भी बेहद सक्रिय होने लगी है | कुछ साल पहले महिलाओं की भागीदारी केवल चुनावो के दौरान ही देखने को मिलती थी लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की सक्रियता के चलते दिल्ली महिला कांग्रेस काफी सक्रिय दिखने लगी है | रामलीला मैदान रैली में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली थी वहीं देवेन्द्र यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर किये गए प्रदर्शन में अलका लांबा के नेत्रत्व में आज बुधवार को भी महिलाओं की जबर्दस्त भागीदारी देखी गई |

देवेंद्र यादव अलका लाम्बा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया गया जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी खासी रही विरोध प्रदर्शन में जहाँ पूरी दिल्ली से भारी संख्या कार्यकर्ता पहुँचे, वही जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा, महिला कांग्रेस जिला कृष्णा नगर सुनीता धवन, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस से सि॓धिया कुमार, पि॓की साहनी, कविता सिंघल,पुष्पा‌ रानी,प्रिया सिंह, शिवकामी, महिला ब्लॉक अध्यक, गीता, सुषमा सुमन,निर्मल सिह, प्रियंका चौधरी, जवाहर लाल धवन, सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर विरोध में अपनी आवाज बुलंद की |

कृष्णा नगर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता धवन कहती हैं अलका लांबा के नेत्रत्व में जहां देश भर में महिलाएं सक्रिय हो रही हैं वहीं दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्प सिंह भी काफी सक्रिय रहती है और सभी महिला कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करती है | निश्चित रूप से अलका लांबा के नेत्रत्व में महिला कांग्रेस मजबूत हो रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here