सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

क्रीमिया में एक बार फिर हमला, यूक्रेन के ड्रोन ने रूस के आयुध भंडार को बनाया निशाना

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूक्रेन ने एक ड्रोन के जरिये शनिवार को मध्य क्रीमिया में एक गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया। इससे एक सप्ताह से भी कम समय पहले प्रायद्वीप को रूस से जोड़ने वाले एक प्रमुख पुल पर हमला किया गया था, जिसके बाद मॉस्को एक ऐतिहासिक अनाज निर्यात सौदे से बाहर हो गया और ड्रोन तथा मिसाइलों से यूक्रेन के बंदरगाहों पर हमले किए। मॉस्को द्वारा 2014 में यूक्रेन से हड़पे गये क्रीमिया में क्रेमलिन द्वारा नियुक्त प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि किसी के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी विस्फोट स्थल के आसपास से लोगों को निकाल रहे हैं।

यूक्रेनी सेना इस बात की पुष्टि करती हुई दिखाई दी कि उसने क्रीमिया में ड्रोन हमला किया। इसने अपनी प्रेस सेवा के माध्यम से दावा किया कि क्रास्नोहवार्डिस्क क्षेत्र में एक तेल डिपो और रूसी हथियारों के गोदामों को नष्ट कर दिया गया। हालांकि, इसने यह नहीं बताया कि हमले में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। यह हमला क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण केर्च पुल पर सोमवार को यूक्रेन द्वारा किए गए हमले के एक सप्ताह से भी कम समय के बाद हुआ। पुल पर हुए हमले में दो लोग मारे गए थे। मॉस्को ने उसी दिन युद्धकालीन उस समझौते में अपनी भागीदारी समाप्त कर दी, जिसके तहत यूक्रेनी अनाज को काला सागर के माध्यम से निर्यात करने की अनुमति मिल गई थी। रूस ने पुल पर हमले का “प्रतिशोध” लेने का संकल्प लेने के बाद ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन के बंदरगाहों पर हमलों की झड़ी लगा दी थी।

Advertisement

बीती रात यूक्रेन के 11 क्षेत्रों में रूस के हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। रूसी सैनिकों को उनके कब्जे वाले क्षेत्रों से खदेड़ने के लिए यूक्रेन की कोशिशें जारी रहने के चलते भीषण लड़ाई हो रही है। पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि एक दंपती सहित कम से कम चार लोग मारे गए हैं क्योंकि रूसी सैनिकों ने शुक्रवार रात बाखमत शहर के दक्षिण में स्थित नियु-यॉर्क बस्ती पर गोलाबारी की। इनके अलावा, तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। शनिवार सुबह, यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र के कोस्तियांतनीवका शहर में शुक्रवार को रॉकेट हमलों में दो लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि इस हमले में एक अन्य नागरिक मारा गया। हमले में 20 मकान, कार और एक गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

रूस के हमले में इसकी सीमा से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चेर्नीहीव शहर में दो लोग मारे गए। इस बीच, बीती रात कीव में शांति रही क्योंकि किसी हवाई हमले का अलर्ट नहीं सुना गया। यूक्रेनी वायुसेना ने शनिवार सुबह दावा किया कि इसने देश के दक्षिण-पूर्व में 14 रूसी ड्रोन को मार गिराया। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि रूसी पत्रकारों का एक समूह दक्षिणी ज़ापोरिज़िया क्षेत्र में गोलाबारी की चपेट में आ गया। मंत्रालय ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि क्रेमलिन समर्थक मीडिया के चार संवाददाता घायल हो गए और सरकारी एजेंसी आरआईए के एक पत्रकार की बाद में चोटों के चलते मौत हो गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *