Ujjwala Yojana Delhi: रसोई गैस कनेक्शन देकर सम्मानित किया गया महिलाओं को : राजकुमार ढिल्लो
सांसद रामवीर विधूड़ी नें किये वितरित कनेक्शन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बदरपुर विधानसभा के यदी गार्डन में सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी के कर कमलों द्वारा 200 से ज्यादा अपेक्षित महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर सम्मानित किया गया | इस मौके पर सांसद ने केंद्र सरकार ,दिल्ली सरकार की योजनाओं की जमकर सराहना की , उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के द्वारा दिल्ली में लाखो बहनो की रसोई को धुंआ मुक्त करने के लिये मोदी की तारीफ की उन्होंने अपनी लोकसभा में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यो की भी चर्चा की, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नेशनल चेयरमैन राकेश प्रजापति ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम लाखो बहनो की रसोई को धुंआ मुक्त कर पा रहे हैं l

इस मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दिल्ली के चेयरमैन पूर्व उपमहापौर राजकुमार ढिल्लो ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी देश को विश्व गुरु और सोने का शेर बनाना चाहते हैं विकसित भारत बनाना चाहते हैं इसके लिए बहनो की रसोई को धुंआ मुक्त बनाकर बहनो का स्वास्थ रहना बहुत जरूरी ताकि हमारे देश का भविष्य हमारे बच्चे भी स्वस्थ हो तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा l श्री ढिल्लों ने गैस की समस्या पर बोलते हुए कहा कि देश में किसी भी प्रकार के इंधन की समस्या नहीं है , विपक्षी लोग गलत अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं ,खुद गैस का स्टॉक करके कालाबाजारी करना चाहते हैं देश में अराजकता फैलाकर मोदी को बदनाम करना चाहते हैं l देश में पर्याप्त गैस होने का इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि आज भी हम 200 से ज्यादा बहनो को पूरा गैस कनेक्शन भरे हुए गैस सिलेंडर के साथ दे रहे हैं l इस मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की मुख्य वालंटियर खुशबू शर्मा, कोंडली विधानसभा की सह संयोजिका बनिता जेना, डी के शर्मा , श्रीकांत शर्मा ,गगन कसाना , जय दत्त शर्मा , शिवकुमार शर्मा , कालू राम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे l



