सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

उद्धव ने फिर की बागी विधायकों से भावुक अपील, कहा- मुझे आपकी फिक्र, साथ बैठकर बात करेंगे

1 मिनट पढ़ें

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर बागियों को मनाने की कोशिश की है। उनकी तरफ से एक भावुक संदेश जारी किया गया है। उद्धव ठाकरे के एक सहयोगी ने मुख्यमंत्री के बयान का हवाला देते हुए बताया, ‘अभी बहुत देर नहीं हुई है. मैं आपसे अपील करता हूं कि आप वापस आएं और मेरे साथ बात करें। उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘अगर आप वापस आते हैं और मुझसे बात करते हैं तो कोई रास्ता निकलेगा। पार्टी अध्यक्ष और परिवार के प्रमुख के रूप में मुझे अब भी आपकी परवाह है। इससे पहले भी उद्धव ठाकरे ऐसे ही भावुक अंदाज में बागियों से अपील कर चुके हैं। शुरुआत में उनकी एकनाथ शिंदे से भी बात हुई थी। लेकिन तब शिंदे की तरफ से साफ कर दिया गया था कि बातचीत का समय खत्म हो चुका है और अब कुछ नहीं हो सकता। अभी के लिए राज्य में स्थिति महा विकास अघाडी सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। आंकड़ों के लिहाज से सरकार अल्पमत में है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *