सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Udaipur Murder: सीएम से मिलने के बाद कन्हैया लाल के बेटे ने की हत्यारों को फांसी देने की मांग

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजस्थान के उदयपुर में दो दिन पहले हुई टेलर कन्हैया लाला की हत्या के बाद राजस्थान में अभी तनाव भरे हालत है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मृतक कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात की और उन्हें 50 लाख रुपये की राशि का चैक सौंपा। कन्हैया लाल के परिजनों ने सीएम से सुरक्षा की मांग की है और सीएम ने भी परिवार को आश्वासन दिया कि ये केस फास्ट ट्रैक में चलाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी। इस मुलाकात को लेकर कन्हैया लाल के बेटे यश ने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री जी से बात हुई है और उन्होंने आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की बात कही है। हमने उनसे खुद की सुरक्षा की भी मांग की है, जिन लोगों ने उनके साथ ऐसा किया उनको फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए यही हमारी मांग है। मैंने सीएम से बात की है और उन्होंने हमें आर्थिक मदद भी की है। उन्होंने मुझे सरकारी नौकरी का आश्वासन भी दिया है, वह हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं और हम भी सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *