सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले दो शूटर गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी नहीं देने पर किया था हमला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली: बाइक सवार हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार

शूटर बाइक पर आए थे और जैसे ही उन्होंने विकास दहिया और उनके दोस्त देवी वीर सिंह को देखा, तो यू-टर्न लेकर फायरिंग शुरू कर दी.

प्रॉपर्टी डीलर पर कुछ बदमाशों ने किया हमला

दिल्ली में पिछले हफ्ते एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था. बाइक पर आए तीन हमलावरों ने इनपर फायरिंग की थी, जिसमें ये बुरी तरह से घायल हो गए थे. ये पूरी वारदात सीसीटीव में कैद हुई थी. पुलिस के अनुसार ये हमला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के दिचाओं कलां इलाके में नरेश शेट्टी गिरोह के शूटरों द्वारा किया गया था.

ये शूटर बाइक में आए थे और जैसे ही उन्होंने विकास दहिया और उनके दोस्त देवी वीर सिंह को देखा तो यू-टर्न लेकर फायरिंग शुरू कर दी. हमले में ऑफिस जा रहे विकास दहिया और देवी वीर सिंह घायल हो गए थे. बताया जा रहा है कि दहिया को 17 अप्रैल को शेट्टी गैंग के शूटर अक्षय से जबरन वसूली का फोन आया था. वहीं दस दिन बाद इनपर हमला हो गया.

Advertisement

पुलिस ने नरेला थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. शूटरों में से दो समीर और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि उनके तीसरे सहयोगी बंटी की तलाश जारी है.

बता दें नरेश शेट्टी, जो वर्तमान में जेल में है, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीब सहयोगी है. लॉरेंस बिश्नोई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मुख्य संदिग्ध है.

बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान पर भी हमले की योजना बनाई थी, जब वह अपनी फिल्म रेडी की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन ये योजना पूरी नहीं हो सकी. बाद में, बिश्नोई ने शेट्टी को सलमान पर हमले का जिम्मा सौंपा था. हरियाणा के झज्जर के निवासी शेट्टी ने अभिनेता के घर की रेकी करने के लिए 2020 में मुंबई में एक महीना भी बिताया था. लेकिन अपनी योजना को पूरा नहीं कर सका था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *