सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मणिपुर में मंत्री के आवास के पास हमले में सीआरपीएफ जवान सहित दो लोग घायल

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

मणिपुर के वेस्ट इंफाल जिले में मंत्री खेमचंद युमनाम के आवास के पास हथगोले से किए गए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हमला युमनाम लेइकई में शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। उसने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने हथगोला फेंका, जो मंत्री के आवास के मुख्य द्वार से कुछ मीटर की दूरी पर गिरा।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, हमले में घायल सीआरपीएफ जवान की पहचान दिनेश चंद्र दास के रूप में हुई है और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसने बताया कि जवान के हाथ में चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, हमले में एक महिला भी घायल हुई है और उसके दाएं पैर में चोट आई है। युमनाम राज्य सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और हमले की निंदा की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *