सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मणिपुर में म्यांमार के उग्रवादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार, AK-47, इंसास, और एम-16 राइफल्स बरामद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

म्यांमार के उग्रवादी संगठन के दो सदस्य मणिपुर में गिरफ्तार, AK-47, इंसास, और एम-16 राइफल्स बरामद

Manipur Violence Update; Two Terrorist Captured | हथियार और गोला-बारूद बरामद; CM बोले- राज्य को टारगेट करने की साजिश रची जा रही - Dainik Bhaskar

पुलिस ने एक बयान में कहा कि सीकेएलए के दो उग्रवादियों को सोमवार को भारत-म्यांमार सीमा पर चाईजांग इलाके से पकड़ा गया. उनके पास हथियार, गोला-बारूद, मादक पदार्थ और नकदी भी बरामद हुई है.

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में, पड़ोसी देश म्यांमार स्थित उग्रवादी समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार (24 अक्टूबर, 2023) को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है.

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि चिन कुकी लिबरेशन आर्मी (Chin Kuki Liberation Army, CKLA) के सदस्यों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी ने एक बार फिर मणिपुर और हमारे देश दोनों को अस्थिर करने के उद्देश्य से सीमा पार रची गई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा किया है.

Advertisement

गोला-बारूद और मादक पदार्थ बरामद

पुलिस ने एक बयान में कहा कि सीकेएलए के दो उग्रवादियों को सोमवार को भारत-म्यांमार सीमा पर चाईजांग इलाके से पकड़ा गया. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर कहा, ‘मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों को एक बड़ी सफलता…, म्यांमार स्थित उग्रवादी समूह सीकेएलए से कई हथियार, गोला-बारूद, मादक पदार्थ और नकदी पकड़ी गई है.’

4.86 लाख रुपये की नकदी भी मिली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में एके-47, इंसास, स्नाइपर और एम-16 राइफलों के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल हैं. उन्होंने बताया कि करीब 2.5 किलोग्राम अफीम, 4.86 लाख रुपये से अधिक नकद और कई अन्य सामान भी बरामद किए गए. मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘आज सीकेएलए सदस्यों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी ने एक बार फिर मणिपुर और हमारे देश दोनों को अस्थिर करने के उद्देश्य से सीमा पार रची गई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा किया है.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *