सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पल्स पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई गई “दो बूंद ज़िंदगी की”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पल्स पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई गई “दो बूंद ज़िंदगी की”

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : महानिदेशालय स्वास्थ्य सेवाएँ, दिल्ली सरकार एवं इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी , पूर्वी जिला के संयुक्त तत्वावधान में आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कड़कड़डूमा गाँव, पूर्वी जिला में पल्स पोलियो दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट एवं चेयरमैन, पूर्वी जिला अमोल श्रीवास्तव आई ए एस ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बच्चों को पोलियो की “दो बूंद ज़िंदगी की” पिलाकर अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर सुश्री शिवानी, आई ए एस भी उपस्थित रहीं। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप गौतम ने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीना वर्मा ने भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान में सहभागिता निभाई तथा नियमित टीकाकरण एवं पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राज्य प्रतिरक्षण टीम से डॉ. सोनल एवं डॉ. रुचिर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कड़कड़डूमा गाँव से डॉ. सचिन हरित (सीएमओ) एवं डॉ. भारती गुप्ता, तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. नूपुर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनएम रीतू एवं सुनीता, अवतार सिंह, सीमा, राजेश तथा 19 आशा कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी ने सामूहिक रूप से अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की “दो बूंद ज़िंदगी की” अवश्य पिलाएँ, जिससे भारत सदैव पोलियो-मुक्त बना रहे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *