सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड, सीरियल के सेट पर लगाई फांसी

2 मिनट पढ़ें

टीवी सीरियल ‘दास्तान-ए-कबूल’ में मरियम का किरदार निभाने वाली 20 साल की तुनिशा शर्मा ने अपनी जान दे दी। उन्होंने सीरियल के सेट पर मेकअप रूम में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस दुखद खबर ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि मौत से करीब 6 घंटे पहले ही तुनिषा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर किए थे। इस वीडियो में वो मेकअप कराती नजर आ रही हैं और फोटो में उन्होंने मोटिवेशन कोट लिखा था। पुलिस के अनुसार सुसाइड के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक तुनिशा 20 साल की थी। उसने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। तुनिशा ने भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से उसने टीवी पर अपना डेब्यू किया था।

तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर को सुनकर टीवी इंडस्ट्री में सभी हैरान हैं। अभिनेत्री की आखिरी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है की तुनिशा शर्मा मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से इसकी जांच करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

तुनिशा शर्मा का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो सेट पर नजर आ रही हैं। उनके आसपास मेकअप और हेयर स्टाइलिंग की पूरी टीम है। वो शूटिंग करने से पहले तैयार हो रही हैं, साथ ही टीम से बातचीत भी कर रही हैं। हालांकि, उनके चेहरे से साफ नजर आ रहा है कि वो खुश नहीं हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *