सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने डांस से उड़ाया गर्दा, लेकर आए ‘सुनामी’

2 मिनट पढ़ें
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने डांस से उड़ाया गर्दा, लेकर आए ‘सुनामी’

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने डांस से उड़ाया गर्दा, लेकर आए ‘सुनामी’

Advertisement

 

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह एक बार फिर से साथ आए हैं। दोनों ने म्यूजिक वीडियो ‘सुनामी‘ (Tsunami) में काम किया है। इससे पहले भी उनके कई गाने हिट रहे हैं। फैन्स उनके इस गाने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अक्षरा और खेसारी का गाना ‘सुनामी‘ रिलीज कर दिया गया है। गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो रिलीज करने के कुछ ही घंटे में इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। किसी ने उनकी जोड़ी की तारीफ की तो किसी ने उनकी आवाज को लाखों दिलों पर राज करने वाला बताया।

Advertisement

सुनामी‘ यूट्यूब चैनल पर रविवार को रिलीज

खेसारी और अक्षरा के लेटेस्ट गाने ‘सुनामी‘ को सलीम-सुलेमान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रविवार को रिलीज किया गया है। फैन्स इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं। खेसारी और अक्षरा ने अपने डांस मूव्स से इस गाने को और भी कमाल का कर दिया है। इसे सुनते ही किसी के भी पैर थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में अक्षरा एक बार वेस्टर्न लुक में दिखती हैं तो एक बार उन्होंने साड़ी में पारंपरिक लुक अपनाया है। उनकी अदाएं किसी को भी घायल करने के लिए काफी हैं। दूसरी ओर खेसारी हैंडसम लग रहे हैं। स्क्रीन पर उनकी केमेस्ट्री जबरदस्त दिख रही है। गाने को अक्षरा और खेसारी ने ही अपनी आवाज दी। इसके संगीतकार सलीम-सुलेमान हैं। गाने के लिरिक्स सुरजीत यादव, श्रद्धा पंडित और आदित्य काल्वे के हैं।.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *