दीपावली से पहले दिल्ली के व्यापारियों को ट्रिपल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

0
23
रोमेश चन्द्र गुप्ता
दीपावली से पहले दिल्ली के व्यापारियों को ट्रिपल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

दीपावली से पहले दिल्ली के व्यापारियों को ट्रिपल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार लगातार जनहित में बड़े निर्णय ले रही है जिसके चलते दिल्ली के लाखों लोगो को किसी ना किसी रूप में सीधा फायदा पहुंच रहा है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता का |

रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं ताजा निर्णय रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के व्यवसायियों को राहत पहुँचाने वाला है और वह भी दीपावली जैसे पर्व पर सरकार यह तोहफा व्यवसायियों को देने जा रही है | रोमेश गुप्ता कहते हैं दिल्ली सरकार ने राजधानी के कारोबारियों की दीपावली के मौके पर बड़ी खुशखबरी दी है जिससे इस त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली के व्यापारियों का साल 2019 से लंबित करीब 1600 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड दीपावली से पहले अदा कर दिया जाएगा, ताकि व्यापारी इस पर्व को और खुशहाली से मना सकें |

रोमेश गुप्ता कहते हैं दिल्ली सरकार का यह जनहित में बड़ा निर्णय है इस निर्णय से दिल्ली के लाखों कारोबारियों को राहत पहुंचेगी | इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैंप ऑफिस मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में व्यापार एवं कर विभाग की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आयुक्त नंदिनी पालीवाल, वित्त सचिव शूरवीर सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. इस बैठक में दिल्ली के व्यापारियों के हित में यह विशेष निर्णय लिया गया जिससे व्यपारियों में ख़ुशी की लहर है |

रोमेश गुप्ता कहते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार नें सरकार नेइस बाबत कोई कदम नहीं उठाया, जिससे व्यापारियों की मेहनत की कमाई कई साल तक फंसी रही | जबकि भाजपा सरकार नें गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि यह संपूर्ण वापसी दीपावली से पहले व्यापारियों को अदा कर दी जाए. ताकि व्यापारी और अच्छे से दीपावली का त्योहार मना सकें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here