Home आमने सामने ट्रिपल इंजन सरकार करेगी गरीबों का कल्याण देगी हर झुग्गी वाले को...

ट्रिपल इंजन सरकार करेगी गरीबों का कल्याण देगी हर झुग्गी वाले को मकान : रोमेश चंद गुप्ता

0
199
रोमेश चंद गुप्ता
ट्रिपल इंजन सरकार करेगी गरीबों का कल्याण देगी हर झुग्गी वाले को मकान : रोमेश चंद गुप्ता

ट्रिपल इंजन सरकार करेगी गरीबों का कल्याण देगी हर झुग्गी वाले को मकान : रोमेश चंद गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी जनता से जो भी वायदा करती है उसे पूरा करके दिखाती है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चंद गुप्ता का | रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं ट्रिपल इंजन सरकार नें अपने मात्र दस माह के कार्यकाल में दिल्ली के विकास की दो दर्जन से बड़ी योजनाओं पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है ये तमाम योजनायें ऐसी हैं जिनसे लाखों दिल्ली वासियों को फायदा होगा |

रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं शिक्षा का क्षेत्र ही या स्वास्थ्य का परिवहन का हो या दिल्ली की सडकों के विकास का रेखा गुप्ता सरकार बड़ी तेजी के साथ नई-नई योजनायें बना रही है और पुरानी योजनाओं पर तेजी से काम शुर कर रही है | रेखा गुप्ता सरकार ना तो योजनाओं के प्रचार पर और ना ही अपनी उपलब्धियों के प्रचार पर सरकारी धन का खर्च कर रही है बल्कि उस धन को दिल्ली की जनता के विकास पर खर्च करने की योजनायें बना रही है |

रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं भाजपा नें विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था जहां झुग्गी वहीं मकान और मात्र दस माह के भीतर ही उस योजना पर काम शुरू कर दिया है | दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दशकों पुरानी झुग्गियां अब विकास की नई दिशा देखेंगी और सरकार झुग्गी में रह रहे हर परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में झुग्गी बस्तियां पिछले कई दशक से मौजूद हैं। कई बस्तियां 30 से 40 साल से भी ज्यादा पुरानी हैं। दिल्ली में जगह-जगह पर झुग्गी बस्तियां बसी हुई हैं। कोई 30 साल पुरानी है तो कोई 40 साल या उससे अधिक पुरानी। कई लोग गांवों से नौकरी की तलाश में दिल्ली आए और यहीं बसते चले गए। आज इनके घरों में दूसरी पीढ़ी जन्म ले चुकी है, जो पूरी तरह दिल्ली की ही नागरिक बन चुकी है |

रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं वोट बैंक बनाने के लिए इन बस्तियों को समय-समय पर अलग-अलग नामों से बसाया गया। किसी को संजय कॉलोनी तो किसी को इंदिरा कॉलोनी का नाम दिया गया। झुग्गियों को नाम देने का काम तो होता रहा, लेकिन उनके विकास का काम नहीं हुआ। वर्षों से ये लोग बेहतर सुविधाओं और पक्के घर की उम्मीद में जी रहे हैं।वहीं रेखा गुप्ता सरकार नें संकल्प को दोहराते हुए कहा कि आगामी समय में दिल्ली की हर झुग्गी बस्ती में चरणबद्ध तरीके से पक्के मकान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “दिल्ली की हर एक झुग्गी परिवार को पक्का मकान दिया जाएगा। यह दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में मेरा वादा है। गरीबों के सिर पर मजबूती की छत देना हमारी प्राथमिकता है।”रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं इस योजना के माध्यम से दिल्ली के लाखों झुग्गिवासियों को पक्की छत नसीब होगी |

रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस की सरकार नें भी झुग्गीवासियों को घर देने का वादा किया था, लेकिन दोनों ही अपने वादों पर खरे नहींउतरे। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने वादा तो किया था। उन्होंने मकान भी बनवाए, लेकिन एक भी झुग्गीवासी को वे मकान नहीं दिए। वे मकान धीरे–धीरे जर्जर होते चले गए, लेकिन उन्हें जरूरतमंद गरीबों को नहीं सौंपा गया।रोमेश गुप्ता कहते हैं कि कई इलाकों में सर्वे का काम शुरू हो चुका है और आने वाले महीनों में व्यापक रूप से पुनर्विकास योजनाएं लागू होंगी।

दिल्ली की झुग्गी बस्ती के विकास कार्य के लिए 700 करोड़ रुपए का फंड दिया गया है। रेखा गुप्ता सरकार का मकसद है कि इन परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए। और ऐसा होने से पंक्ति के अंतिम चोर पर खड़े व्यक्ति को भी ट्रिपल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here