सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

ट्रिपल इंजन की सरकार विकास की गति पकड़ेगी रफ्तार : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल

ट्रिपल इंजन की सरकार विकास की गति पकड़ेगी रफ्तार : मुकेश बंसल

Advertisement

ट्रिपल इंजन की सरकार विकास की गति पकड़ेगी रफ्तार : मुकेश बंसल

* दिल्ली में विकास की गंगा रफ्तार पकड़ेगी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजा इक़बाल के मेयर तथा जयभगवान यादव के डिप्टी मेयर बनते ही अब दिल्ली में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है अब दिल्ली में विकास की गंगा रफ्तार पकड़ेगी | यह कहना है कर्दम पुरी वार्ड से भाजपा के निगम पार्षद मुकेश बंसल का |

Advertisement

मुकेश बंसल कहते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बन गई है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में बीजेपी के उम्मीदवार राजा इकबाल शुक्रवार को नए मेयर चुने गए। बीजेपी के ही जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए हैं। मुकेश बंसल कहते हैं राजा इकबाल के मेयर बनने के साथ ही अब दिल्ली में बीजेपी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार काबिज हो गई है। केंद्र और विधानसभा में पहले से बीजेपी की सरकारें हैं। अब मेयर और डिप्टी मेयर की सीट पर भी बीजेपी का कब्जा हो गया है। बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भी उसने पूर्ण बहुमत हासिल कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार बनाई। इस तरह राजधानी की सियासत की तीनों मंजिलों पर भाजपा का अधिपत्य हो गया है जिसके चलते तीनों सरकारों के बीच तालमेल रहेगा जिससे दिल्ली के विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी |

मुकेश बंसल कहते है दिल्ली सरकार की मुखिया रेखा गुप्ता अच्छे से निगम के महत्व को समझती है और वे निगम के अधीन आने वालों कामों को भी महत्व देंगी जिसका लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा | इसी तरह केंद्र सरकार में मंत्री हर्ष मल्होत का भीनिगम से पुराना नाता रहा है लिहाजा उनके अनुभव का लाभ भी दिल्ली को मिलेगा | मुकेश बंसल कहते हैं दिल्ली की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है और अब पार्टी पर शहर की समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी है। जिसे तीनों स्तरों पर मजबूती से ट्रिपल इंजन की सरकार पूरा करेगी ,मुकेश बंसल कहते हैं भाजपा जो कहती है वह पूरा करती है दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार और केंद्र की मोदी जी की सरकार जिस मजबूती से काम कर रही है उसी तरह निगम की भाजपा की सरकार भी जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *