सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

ट्रिपल इंजन की सरकार दे रही है विकास को रफ्तार : पुनीत शर्मा

3 मिनट पढ़ें
पुनीत शर्मा

ट्रिपल इंजन की सरकार दे रही है विकास को रफ्तार : पुनीत शर्मा

Advertisement

ट्रिपल इंजन की सरकार दे रही है विकास को रफ्तार : पुनीत शर्मा

दिल्ली सरकार ने जारी की निगम को राशि

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार को दिल्ली नगर निगम के साथ-साथ सभी स्थानीय निकायों कीपूरी फ़िक्र है और दिल्ली सरकार नें सभी निकायों के तहत विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने हेतु राशि भी जारी कर दी है जिससे निश्चित रूप से दिल्ली के विकास कार्यों में तेजी आएगी | यह कहना है शाहदरा उत्तरी वार्ड समिति के चेयरमेन पुनीत शर्मा का | पुनीत शर्मा का कहना है दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को स्थानीय निकायों के लिए धनराशि की पहली किश्त जारी कर दी। एमसीडी को 820 करोड़ की राशि जारी की गई है। यह पहली किस्त है, जो दिल्ली सरकार द्वारा एमसीडी के सुचारू संचालन और विकास कार्यों के लिए दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने एनडीएमसी को 8 करोड़ रुपये और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड को भी 5.5 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

वहीं, एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड को भी फ्री पेयजल योजना के अंतर्गत सब्सिडी के रूप में 146 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि स्थानीय निकायों को दी गई इस धनराशि से विकास कार्यों में तेजी आएगी। पुनीत शर्मा कहते है यह ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कार्यों को देगी रफ्तार |

Advertisement

दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा बेसिक टैक्स असाइनमेंट यानी मूल कर आवंटन के आधार पर स्थानीय निकायों को यह धनराशि दी जाती है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार अब स्थानीय निकायों को उनका वाजिब हक और धनराशि देने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा हमारा स्पष्ट उद्देश्य है कि दिल्ली को विकसित राजधानी का रूप देना है, जिसमें स्थानीय निकायों का योगदान भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने स्थानीय निकायों को दी जाने वाली धनराशि की पहली किश्त जारी कर दी है।

पुनीत शर्मा कहते है पिछली सरकार में इस राशि को देने में कोताही बरती जा रही थी। साथ ही आधी-अधूरी राशि दी जा रही थी। हमारी सरकार ने तय समय में इन निकायों को उनकी देय राशि जारी कर दी है, ताकि वहां भी विकास कार्य तेजी से चल सकें और निकायों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। सीएम ने बताया कि निकायों को दी जाने वाली धनराशि की इस मद में वित्त वर्ष 2025-26 में दिल्ली नगर निगम को 32 सौ 82.26 करोड़ रुपये, एनडीएमसी को 32.36 करोड़ रुपये और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड को 22.19 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पुनीत शर्मा कहते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार के विकास कार्यों का आभास जनता को कुछ माह बाद खुद से होने लगेगा जब दिल्ली में विकास की गंगा बहती दिखेगी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *