Home आमने सामने दिवाली के बाद छठ पूजा को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी...

दिवाली के बाद छठ पूजा को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार : दीपक गाबा

0
46
दीपक गाबा
दिवाली के बाद छठ पूजा को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार : दीपक गाबा

दिवाली के बाद छठ पूजा को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार : दीपक गाबा

रेखा गुप्ता सरकार जुटी है पूरी ताकत के साथ

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में इस बार कई साल के बाद दिल्ली के लोगो नें इतनी धुम्धन से दिवाली मनाई जिससे ऍम आदमी पार्टी के नेता बौखला गए है | और बढ़ते प्रदूष्ण के नाम पर दिल्ली की लोकप्रिय सरकार को घेरना का प्रयास कर रहे है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं आम आदमी पार्टी राजनीती करने का कोई भी मौका नहीं चूकती |

दिल्ली की जनता उन्हें लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में आईना दिखा चुकी है बावजूद इसके ये लोग अभी भी गंदी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे | दीपक गाबा कहते हैं यदि पिछले कुछ साल के आंकड़े ही देख लें तो पटाखों पर प्रतिबन्ध के बावजूद दिवाली के बाद थोडा बहुत प्रदूष्ण बढ़ता रहा है | खुद अरविन्द केजरीवाल के शासन में ऐसा होता रहा है ,लेकिन इन लोगो को राजनीती और वह भी गंदी के अलावा कुछ और सूझता ही नहीं |

दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए कोई भी हथकंडा ये लोग अपना सकते हैं | दीपक गाबा कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार नें जिस तरह कांवड़ यात्रा के दौरान इंतजाम किये उसके बाद रामलीला के दौरान जो सरकारी इंतजाम किये उससे आप पार्टी के नेता बौखला गए है | लेकिन रेखा गुप्ता सरकार पर इन सब चीजों का कोई असर नहीं पड़ता और रेखा गुप्ता सरकार और मेहनत से भविष्य की योज्न्यें बनाने में जुट जाती है

दीपक गाबा कहते हैं दिवाली धूमधाम से मनी अब रेखा गुप्ता सरकार छठ पर्व की तैयारियों में जुड़ गई है | दीपक गाबा कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली चुनाव में जीत के बाद यमुना की सफाई का वादा किया गया था, जो अब छठ पर्व से पहले साकार होता दिख रहा है. दिल्ली सरकार और भाजपा ने मिलकर यमुना के तटों पर भव्य आयोजन की तैयारी की है, जिसमें यमुना की सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है. इरिगेशन और फ्लड कंट्रोल विभाग ने भारी भरकम वीड हार्वेस्टर मशीनों का उपयोग कर यमुना को जलकुंभी, जलीय घास और पॉलीथिन से मुक्त किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कालिंदी कुंज घाट का दौरा कर यमुना के निर्मल और साफ होने का आश्वासन दे दिया | यानी दिल्ली सरकार एक काम पूरा होते ही दूसरी की तैयारी में जुट गई है और यही परेशानी है आम आदमी पार्टी को |

एक आधिकारिक बयान के अनुसार रेखा गुप्ता ने कहा है कि ‘इस साल का छठ महापर्व दिल्लीवासियों के लिए खास और यादगार होगा।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह इस साल दिवाली अभूतपूर्व तरीके से मनाई जा रही है, उसी तरह छठ पर्व भी राजधानी में भव्यता और सुव्यवस्था के नए मानक स्थापित करेगा। दीपक गाबा कहते हैं यमुना नदी का पानी साफ हो गया है और उसमें झाग या किसी भी तरह के प्रदूषण का नामोनिशान नहीं है। घाटों पर जेसीबी मशीनों से सफ़ाई और समतलीकरण का काम लगातार चल रहा है। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी जमीनी स्तर पर तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here