ट्रिपल इंजन सरकार दे रही हैं खेलों को महत्व : निर्मल गुप्ता

0
21
निर्मल गुप्ता
ट्रिपल इंजन सरकार दे रही हैं खेलों को महत्व : निर्मल गुप्ता

ट्रिपल इंजन सरकार दे रही हैं खेलों को महत्व : निर्मल गुप्ता

* दिल्ली के खिलाडी हो रहे हैं प्रोत्साहित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन की सरकार राजधानी दिल्ली में खेलों को प्रोत्साहन दे रही है जिसके चलते खेल जगत से जुड़े युवाओं तथा आम जनमानस में अच्छा खासा उत्साह है | यह कहना है आर.डब्लू.ए.विवेक विहार के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता का |

निर्मल गुप्ता कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि दिल्ली के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक आयोजनों में पदक जीतकर देश की झोली में डाले । दिल्ली सरकार ने राजधानी के विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाई है और उन्हें उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के विशेष कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में पारित नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 (खेलों का संविधान) के तहत खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रशिक्षित कोच, आधुनिक स्टेडियम, उत्तम आहार और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को ओलंपिक, एशियाई, कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करोड़ों रुपये तक के पुरस्कार और सम्मानजनक सरकारी नौकरियां भी दे रही है।

निर्मल गुप्ता नें कहा कि अपने सात माह के कार्यकाल में ही रेखा गुप्ता सरकार ने पुरस्कार राशि, सुविधाएं उपलब्ध कराने में बड़ी तेजी से सुधार किया है, जिससे दिल्ली के खिलाड़ी प्रोत्साहित होकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। निर्मल गुप्ता कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार यदि इसी तरह खेलों और खिलाडियों को प्रोत्साहित करती रही तो दिल्ली की खेल प्रतिभाएं और निखर कर सामने आएगी |

निर्मल गुप्ता कहते है दो माह पूर्व दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित दिल्ली गेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह में रेखा गुप्ता नें कहा ने था पिछली सरकारों के तहत खिलाड़ियों के लिए खराब सुविधाएं थीं, जिन्हें दूसरे राज्यों में जाकर अपना पंजीकरण कराना पड़ता था। लेकिन नई सरकार स्थिति को बदलेगी और इसके लिए उसने खेल सुविधाओं के लिए बजट को दोगुना कर दिया है।” और अब रेखा गुप्ता नें इस ओर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है | निर्मल गुप्ता कहते हैं मुख्यमंत्री खेलों को दिल्ली का गौरव मानती हैं उनका मानना है दिल्ली के खिलाड़ी अपने विकास के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं के हकदार हैं। सरकार अब तेजी के साथ उसी योजना पर काम कर रही है आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here