Home आमने सामने Triple engine Government Delhi: जनता की सलाह मशविरे से बजट बनाना ट्रिपल...

Triple engine Government Delhi: जनता की सलाह मशविरे से बजट बनाना ट्रिपल इंजन, सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : मुकेश बंसल

0
40

Triple engine government delhi: जनता की सलाह मशविरे से बजट बनाना ट्रिपल इंजन, सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : मुकेश बंसल
– हर्ष भारद्वाज 

नई दिल्ली, ट्रिपल इंजन की सरकार राजधानी दिल्ली में लगातार जनहित में फैंसले ले रही है और अपने साल भर के शासन के दौरान ही दिल्ली को ढेर सारी सौगात दी जा चुकी हैं और दो दर्जन से बड़ी परियोजनाओं पर तीव्र गति से काम चल रहा है | यह कहना है शाहदरा उत्तरी क्षेत्र वार्ड कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते हैं अब तो रेखा गुप्ता सरकार नें दिल्ली सरकार के बजट कैसा बने और क्या-क्या काम होने चाहिए में भी जनता की सीढ़ी राय लेनी शुरू कर दी है | मुकेश बंसल कहते हैं यह दिल्ली सरकार का एक एतिहासिक निर्णय है | मुकेश बंसल कहते हैं पूर्व सरकार जनता की शासन में भागीदारी के ढोल पीटती रही लेकिन रेखा गुप्ता सरकार नें यह करके दिखा दिया | मुकेश बंसल कहते हैं दिल्ली सरकार आगामी बजट को जनता की उम्मीदों और जमीनी जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जन-संवाद अभियान चला रही है।

इसी कड़ी में जहां बुधवार को आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नें शिक्षकों,छात्रों,खिलाड़ियों तथा कामकाजी महिलाओं से राय जानी कैसा होना चाहिए दिल्ली का बजट | वहीं आज दिल्ली के ग्रामीणों और किसान भाइयों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस बैठक में किसानों की समृद्धि और गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर उनके बहुमूल्य सुझाव और उम्मीदें सुनी गईं। मुकेश बंसल कहते हैं बजट कैसा हो इस महत्वपूर्ण विषय पर समाज के अनेक वर्ग के लोगो की राय जानना और उस पर अम्ल करके बजट बनाना रेखा गुप्ता सरकार के काम करने के तरीके को दर्शाता है कि यह सरकार वास्तव में जमीन पर उतर कर काम करना चाहती है ,सरकार में जनता की भागीदारी करना चाहती है | मुकेश बंसल कहते हैं कि सरकार का स्पष्ट नजरिया है कि दिल्ली का आगामी बजट केवल कागजों तक सीमित न रहकर सीधे लोगों के अनुभवों और जरूरतों से जुड़ा हो। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों,शिक्षकों,कामकाजी महिलाओं,खिलाड़ियों किसानों और ग्रामीणों के इन सुझावों को बजट में प्राथमिकता दी जाएगी | मुकेश बंसल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here