सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान पूर्वी दिल्ली की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

2 मिनट पढ़ें
पंडित दीनदयाल उपाध्याय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान पूर्वी दिल्ली की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान पूर्वी दिल्ली की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत पूर्वी दिल्ली लोकसभा की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसंपर्क के विस्तार तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान पूर्वी दिल्ली की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

वीरेंद्र सचदेवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प से प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता,अनुशासन, टीम भावना, संगठन को समझने की शक्ति, विचारों को आत्मसात् और कार्यकुशलता को विकसित करने का सशक्त साधन है। डॉ अनिल गुप्ता ने प्रशिक्षण में नवाचार की परिकल्पना पर प्रकाश डाला और यह भी कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी ही संगठन की वास्तविक पहचान है।

Advertisement

प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करेगा, तो संगठन का विस्तार और प्रभाव दोनों ही सुनिश्चित होंगे।अध्यक्ष दीपक गाबा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि सभी अपने जीवन में स्वदेशी, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्त्तव्य, पर्यावरण के प्रति समर्पित एवं सामाजिक समरसता को अपनाएं। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को व्यवहार में उतारते हुए समाजहित और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहें तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। दीपक गाबा ने बताया कि इस महाअभियान 2026 में देशभर के 70 लाख कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *