सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

विक्रांत रोना’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक रहस्यों से परदा हटाते नजर आएंगे किच्चा सुदीप

2 मिनट पढ़ें
विक्रांत रोना’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक रहस्यों से परदा हटाते नजर आएंगे किच्चा सुदीप

विक्रांत रोना’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक रहस्यों से परदा हटाते नजर आएंगे किच्चा सुदीप

Advertisement

 

यह एक गांव की कहानी है। जहां एक ऐसी जगह है, जिससे सब लोग डरते हैं। लेकिन विक्रांत रोना उससे नहीं डरता। पुलिस अधिकारी की भूमिका में विक्रांत एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगता है, तो उसका सामना बहुत से चीजों से होता है। इसके आने से कहानी एक नया मोड़ ले लेती है और सस्पेंस बढ़ता चला जाता है कि आखिर डेविल है कौन ? साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म ‘विक्रांत रोना’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

इस पैन इंडिया फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। ‘विक्रांत रोना’ के 3डी विजुअल को सलमान खान फिल्म्स (SKF) द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ऐसे में फिल्म के हिंदी ट्रेलर को सलमान खान रिलीज करेंगे। मुंबई में प्रीमियर के दौरान किच्चा सुदीप ने कहा कि SKF सलमान खान के बहुत करीब है और वह उसी चीज के साथ जुड़ेंगे, जिस पर उन्हें विश्वास होगा। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीस के अलावा निरुप भंडारी, रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव और वासुकी वैभव भी मुख्य भूमिका निभाई है। ‘विक्रांत रोना’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *