सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सस्पेंस और ड्रामा के साथ रिलीज हुआ भोजपुरी सीरीज ‘छलांग’ का ट्रेलर, इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bhojpuri web series chhalaang trailer release with twist and suspense web show release on chaupal 22 august सस्पेंस और ड्रामा के साथ रिलीज हुआ भोजपुरी सीरीज ‘छलांग’ का ट्रेलर, इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

 

Chhalaang Trailer Release: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई वेब सीरीज ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इसे दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और सभी बेसब्री से इसके पूरे सीजन के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह वेब शो भोजपुरी शोज को टक्कर दे सकता है. चलिए जानते हैं कि इसका ट्रेलर कैसा है और इस सीरीज को कब और किस ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.

कैसा है छलांग का ‘ट्रेलर’
ट्रेलर की शुरुआत लखनऊ से होती है, जहां के जज नीलेस कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं. मीडिया तक बात फैल चुकी है और इसपर अदालत में केस चल रहा है. उनपर आरोप है कि उन्होंने एक लड़की का रेप करके उसकी हत्या कर दी है.

हालांकि जज नीलेश कुमार को इन सब झूठे आरोप में एक नेता के द्वारा फंसाया जा रहा है. ट्रेलर में जमकर क्राइम, मारपीट, सस्पेंस, थ्रिल और ड्रामा देखने को मिला है. देखने से तो कहा जा सकता है कि यह सीरीज बॉलीवुड के शोज को टक्कर दे सकती है.

Advertisement

अंत तक बांधे रखेगी सीरीज की कहानी
इस वेब सीरीज का निर्देशन और निर्माण लाल बाबू पंडित द्वारा किया गया है. छलांग वेब सीरीज 22 अगस्त को चौपाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. इस वेब सीरीज की कहानी राजेश त्रिपाठी द्वारा लिखी गई है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती है.

सीरीज का म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है और गाने भी कृष्णा बेदर्दी द्वारा लिखे गए हैं. वेब सीरीज का बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सूरती द्वारा तैयार किया गया है, जो सीरीज के थ्रिल को और भी बढ़ा देता है.

छलांग की स्टारकास्ट
‘छलांग’ वेब सीरीज के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अमित शुक्ला, विनोद मिश्रा, अयाज खान, माही खान, रामसुजान सिंह, देव सिंह, धामा वर्मा, सोनू पांडे, संजय वर्मा, सूर्या दिवड़ी, दिव्या, और सोनाली मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं.

सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में दमदार प्रदर्शन किया है. कहा जा रहा है कि सीरीज की एक नई तरह की कहानी के साथ दर्शक भरपूर मनोरंजन कर पाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *