सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Bikaner Truck Accident: बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 6 बारातियों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bikaner Truck Accident: बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 6 बारातियों की मौत

बीकानेर के देशनोक में एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। देशनोक ओवरब्रिज पर कोयले से भरा एक ट्रक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और एक कार के ऊपर गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। इस भीषण हादसे में सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा तब हुआ जब नोखा निवासी बाराती देशनोक से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। अनियंत्रित ट्रक अचानक कार पर पलट गया, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। हादसे की सूचना मिलते ही देशनोक और नोखा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य के लिए जेसीबी और क्रेन मंगवाई गईं, लेकिन कार में फंसे लोगों को निकालने में पौन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर लंबा जाम लग गया। कोयले से भरे डंपर को हटाने की कार्रवाई जारी है, जबकि पुलिस यातायात सुचारू करने में जुटी हुई है। रात करीब एक बजे बीकानेर एसपी और आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में मारे गए सभी लोगों के शव बीकानेर के मोर्चरी रूम भिजवाए गए हैं। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *