सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बदलाव लाने के लिए सभी 12 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को घरों से बाहर निकाले : देवेन्द्र यादव

3 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

बदलाव लाने के लिए सभी 12 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को घरों से बाहर निकाले : देवेन्द्र यादव

Advertisement

बदलाव लाने के लिए सभी 12 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को घरों से बाहर निकाले : देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली (अश्वनी भारद्वाज ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में द्वारका-बी वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार सुमिता मलिक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित करके किया। श्री यादव ने कहा कि सुमिता मलिक के चुनाव कार्यालय की शुरुआत के मौके पर यहां कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्ड की जनता के पहुॅचने से उनकी जीत का भरोसा दिखाई देता है। कांग्रेस पार्टी जो आधी आबादी महिलाओं को उनकी शत प्रतिशत हिस्सेदारी देने का दावा करती है, हमने निगम निगम चुनाव में 5 वार्डों से महिलाओं को उम्मीदवार बनाकर दिल्ली में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने की एक मिसाल भी दी है।

चुनाव कार्यालय के उदघाटन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और द्वारका बी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुमिता मलिक के अलावा जिला अध्यक्ष राजेश यादव और धर्मपाल चंदेला, कमलकांत शर्मा, तस्वीर सौलंकी, शांति स्वरुप, आभा चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष इन्द्रावती, रघुबिन्दर शौकीन, ओमदत्त यादव, सुखबीर शर्मा, अजित बशिष्ठ, सहित नजफगढ़ जिला के सभी ब्लाक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष और सेक्टर इंचार्ज सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। देवेन्द्र यादव ने कहा कि नजफगढ़ जिला में 2 वार्डों में निगम उपचुनाव है और जिला अध्यक्ष सहित 5 विधानसभाओं के अंतर्गत ब्लाक अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 30 नवम्बर तक कमर कस कर एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम में लगना होगा। द्वारका बी और डिचाउॅ कला दोनो वार्डों में हमारी महिला उम्मीदवार है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एक महिला को आगे आने का मतलब पूरा परिवार उस काम को साथ मिलकर करेगा और महिला संगठित होकर चुनाव लड़ती, जिसके साथ उसका पूरा परिवार सहयोग करता है। द्वारका बी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुमिता मलिक अनुभवी और संगठन के साथ मिलकर काम करने वाली कांग्रेस की सिपाही है। मैं वार्ड के मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूॅ कि दिल्ली में बदलाव लाने के लिए अपने वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए काम करें। देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमारा संगठन ब्लाक से लेकर बूथ तक मजबूत है।

ब्लाक अध्यक्ष के तहत मंडलम अध्यक्ष और सेक्टर इंचार्ज की नियुक्ति के बाद प्रत्येक बूथ पर 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं बनाई जा चुकी है जो प्रत्येक मतदाता के साथ सम्पर्क करके भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियां और वार्ड में गंदगी, कूड़े के ढेर के बारे चर्चा कर रहे है। उन्होंने कहा कि अब वो समय नही रहा जब लोग चुनाव के वक्त घरों से बाहर निकलकर काम करते थे। संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन मजबूती के लिए अब हर समय कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र में मौजूद रहते है और पार्टी सम्बन्धी गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते है। उन्होंने कहा कि अपने वार्ड की तस्वीर बदलने के लिए 30 नवम्बर को कांग्रेस को वोट देकर निगम उप चुनाव में धोखेबाज भाजपा और आम आदमी पार्टी का सफाया करने की शुरुआत करें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *