सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

‘टाइगर 3’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल!छठे दिन का कलेक्शन रुलाने वाला

2 मिनट पढ़ें

‘टाइगर 3’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल! हर दिन घट रही कमाई, छठे दिन का कलेक्शन रुलाने वाला

Tiger 3 Box Office Collection: चौथे दिन सलमान खान की 'टाइगर 3' का बुरा हाल,  आधी रह गई कमाई-Tiger 3 bO Collection day 4 Bad condition earnings slow

‘टाइगर 3’ की कमाई एक ही दिन में आधी हो गई और अब तक यह सिलसिला जारी है. बता दें कि फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है.

सलमान खान और कैटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपेनिंग की थी लेकिन तीसरे दिन से ही फिल्म का कलेक्शन घटने लगा. ‘टाइगर 3’ की कमाई एक ही दिन में आधी हो गई और अब तक यह सिलसिला जारी है. फिल्म का कलेक्शन हर रोज घट रहा है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 18.27 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं छठे दिन के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म शुक्रवार (छठे दिन) 1.49 करोड़ रुपए कमाएगी. जो कि सलमान खान और मेकर्स के लिए चिंता का विषय है. इसी के साथ फिल्म को टोटल कलेक्शन 188.91 करोड़ रुपए हो जाएगा.

टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है फिल्म

‘टाइगर 3’ के बारे में बात करें तो यह यशराज स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है. इससे पहले ‘एक था टाइगर’ 2012 में रिलीज हुई थी. वहीं 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ रिलीज हुई थी. 5 साल बाद अब ‘टाइगर 3’ आई है. बता दें कि तीनों ही सीक्वल में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ नजर आई हैं. जहां सलमान खान ने अविनाश सिंह राठौड़ का किरदार निभाया है तो वहीं कैटरीना कैफ उनकी वाइफ जोया के रोल में नजर आई हैं.

पहली बार विलेन बनें इमरान हाशमी

‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी विलेन रोल में दिखाई दिए हैं. ऐसा पहली बार है जब एक्टर ने विलेन का किरदार निभाया है. इससे पहले वे हीरो और ग्रे कैरेक्टर्स में नजर आए हैं. स्पाई थ्रिलर में शाहरुख खान का पठान के रूप में शानदार कैमियो भी है जिसने लाइमलाइट बटोर ली. वहीं आखिर में ऋतिक रोशन भी दिखाई दे रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *