सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘टाइगर 3’ ने पहले दिन इस मूवी को चटाई धूल, लेकिन इस सुपरस्टार की दो फिल्मों के आगे हुई ढेर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन इस मूवी को चटाई धूल, लेकिन इस सुपरस्टार की दो फिल्मों के आगे हुई ढेर

Tiger 3 Box Office: पहले दिन सलमान खान की टाइगर 3 की दहाड़, गदर 2 को चटाई  धूल, लेकिन शाहरुख से रह गए पीछे | Tiger 3 Salman Khan Katrina Kaif Release

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन एक फिल्म को धूल चटा दी है. ओपनिंड डे पर मूवी ने जबरदस्त कमाई की है, लेकिन एक सुपस्टार की दो फिल्मों के आगे फेल हो गई है.

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) दिवाली पर थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. पहले दिन ‘टाइगर 3’ का कलेक्शन शानदार रहा है और 2023 में रिलीज हुई एक फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, लेकिन एक सुपरस्टार की दो फिल्मों के सामने पस्त हो गई है.

‘टाइगर 3’ ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को चटाई धूल

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने ओपनिंग डे पर 44.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह मूवी ने सनी देओल की ‘गदर 2’ के पहले दिन की कमाई को तोड़ दिया है. ये फिल्म इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई थी और इसने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ‘टाइगर 3’ ने ‘गदर 2’ के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड़ तोड़ दिया है, लेकिन शाहरुख खान की दो फिल्मों के आगे ढेर हो गई.

Advertisement

‘जवान’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने में फेल हुई ‘टाइगर 3’

शाहरुख खान की ‘पठान’ इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की थी. अब तक किंग खान की ‘पठान’ का ये रिकॉर्ड कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है. वहीं, 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की दूसरी फिल्म ‘जवान’ ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. सलमान खान की ‘टाइगर 3’ शाहरुख खान की इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में फेल हो गई है.

 

बता दें कि ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है. इसमें सलमान खान (Salman Khan) के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kai) ने स्क्रीन शेयर किया है. फिल्म में विलेन बने इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं, ऑडियंस को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का कैमियो बहुत पसंद आया. फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) ने किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *