सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

‘टाइगर 3’ ने दूसरे दिन शाहरुख खान-सनी देओल को चटाई धूल, तोड़ दिया ‘जवान’-‘गदर 2’ का रिकॉर्ड

3 मिनट पढ़ें

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने दूसरे दिन शाहरुख खान-सनी देओल को चटाई धूल, तोड़ दिया ‘जवान’-‘गदर 2’ का रिकॉर्ड

Tiger 3: ना सनी देओल, ना शाहरुख खान, बॉक्स ऑफिस पर अब तक कोई नहीं तोड़ सका  है सलमान का ये रिकॉर्ड | Salman Khan Bollywood Superstar Tiger 3 Release  Actor Box

सलमान खान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

सलमान खान ने इस साल की दिवाली पर चार चांद लगा दिए हैं. दिवाली पर सलमान खान टाइगर 3 लेकर आए हैं. इस फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और पहले दिन से ही इनसे इस साल रिलीज हुई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. टाइगर 3 ने पहले दिन गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब दूसरे दिन शाहरुख खान की जवान को भी पीछे छोड़ दिया है.

सलमान खान की टाइगर 2 ने दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फैंस भाईजान की फिल्म देखने के लिए दीवाने हैं और थिएटर के बाहर भीड़ लगी हुई है. फिल्म इस हफ्ते भी शानदार कलेक्शन कर सकती है.

गदर 2 और जवान का तोड़ा रिकॉर्ड

सलमान खान की टाइगर 3 दूसरे दिन शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है हालांकि जवान को फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 ने दूसरे दिन करीब 57.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं जवान ने दूसरे दिन 53 करोड़ की कमाई की थी.

टाइगर 3- 57.50 करोड़

जवान-53 करोड़

गदर 2- 43.8 करोड़

पठान-70 करोड़

सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर

टाइगर 3 सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है. जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है ये देखकर कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म 500 करोड़ का कलेक्शन करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

टाइगर 3 की बात करें तो इसमें खास एलिमेंट शाहरुख खान कैमियो है. शाहरुख खान को टाइगर 3 में देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं. सलमान और शाहरुख को एक साथ स्क्रीन पर देखना दिवाली पर फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है.

फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं. विलेन के किरदार में इमरान ने फैंस का दिल जीत लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *