सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से सीएम नीतीश ने बिहार वासियों को दी बधाई, भाईचारे एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सीएम नीतीश ने बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से बिहार वासियों को दी बधाई, भाईचारे एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील

Chief Minister Nitish Kumar congratulated people of Bihar on Dussehra Appeal  to maintain brotherhood and harmony - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार  वासियों को दी दशहरा की बधाई; भाईचारा ...

विजयादशमी पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को संदेश दिया है. पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में आज शाम 5 बजे रावण वध होगा. सीएम नीतीश कुमार पहुंचेंगे.

बिहार समेत पूरे देश में विजयादशमी का त्योहार मंगलवार (24 अक्टूबर) को धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी की बधाई दी है. सोशल मीडिय एक्स पर सीएम ने बिहारवासियों को मैसेज दिया है.

ट्विटर हैंडल पर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकमानाएं. इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है. यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल संरक्षण करने वाला पर्व है. इस पर्व को इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं.

डाक बंगला चौराहा स्थित दुर्गा पुजा पंडाल में गए थे सीएम

Advertisement

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार बीते रविवार को महाअष्टमी की शाम डाक बंगला चौराहे पर स्थित दुर्गा पुजा पंडालों में गए थे. सीएम का पंडाल में पूजा समिति की ओर से वेलकम किया गया था. नीतीश कुमार माता रानी के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया था. पुजारी ने प्रसाद दिया उन्हें स्वीकार किया था.

सीएम शीतला मंदिर और पटनदेवी के किए थे दर्शन

सीएम नीतीश कुमार सोमवार को महानवमी पर वे सुबह अगमकुआं स्थित शीतला माता के मंदिर में पहुंचे थे. वहां माता की चुनरी भेंट कर उनका स्वागत किया गया था. माता दुर्गा की आरती उतारने के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर मां को चढ़ाया था. सीएम नीतीश कुमार बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी भी गए जहां मां की पूजा की थी.

पटना में होगा रावण वध, पहुंचेंगे सीएम

विजयदशमी पर पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार शाम 5 बजे रावण वध होगा. इसके लिए 4:30 बजे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच जाएंगे. इसको लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है तो वहीं आज पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *