Home क्राइम तीन बेटियां, एक बेटा और पत्नी को उतारा मौत के घाट, बाद...

तीन बेटियां, एक बेटा और पत्नी को उतारा मौत के घाट, बाद में शख्स ने खुद भी लगाई फांसी

0
257

तमिलनाडु जिले के चेंगम तालुक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो किशोरी बेटियों समेत चार बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज इस मामले की जानकारी दी। करीब 9 साल की एक अन्य बेटी को कटी चोटों के साथ यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस व्यक्ति की पहचान बाद में 45 वर्षीय पलानीसामी के रूप में हुई है। यह व्यक्ति तमिलनाडु जिले के चेंगम के पास ओरांथावाड़ी गांव का एक खेतिहर मजदूर था। हालांकि घटना के सही कारणों का पता नहीं चला है,पुलिस ने कहा कि घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने आज उन्हें इसकी जानकारी दी।पुलिस ने पलानीसामी को छत से लटका पाया,जबकि उनकी 37 वर्षीय पत्नी,3 बेटियां और एक बेटा मृत पाए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगभग 9 साल की एक और बच्ची को जीएच ले जाया। फ़िलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here