सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

फरीदाबाद में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से तीन बच्चों की मौत, मकान मालिक फरार

3 मिनट पढ़ें

फरीदाबाद में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से तीन बच्चों की मौत, मकान मालिक फरार

फरीदाबाद में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से तीन बच्चे, आकाश, आदिल और मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई. मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

हरियाणा के फरीदाबाद मैं जर्जर हालत के मकान का छज्जा गिरने से तीन बच्चे उसे छज्जे के नीचे दब गए. जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई. घटना फरीदाबाद के सीकरी गांव की है जहां पर एक जर्जर हालत मकान के बाहर चौंतरे पर तीन बच्चे बैठे थे, इसी दौरान जर्जर हालत मकान का छज्जा भरभरा कर तीनों बच्चों पर गिर गया, जिसके मन में के नीचे तीनों बच्चे दब गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

फरीदाबाद के सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन इंचार्ज सो कृष्ण कुमार ने बताया कि मकान काफी जर्जर हालत में था, इसके बावजूद भी मकान मालिक ने इसे किराए पर दे रखा था और फरीदाबाद में बारिश के बाद अचानक मकान का छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा, इसके नीचे बैठे तीन बच्चे इस मलबे मैं दब गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. एसएचओ कृष्ण कुमार ने यह भी बताया कि करने वाले तीनों बच्चे भाई बहन ही थे. फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

शिकायत के आधार पर किया गया मामला दर्ज

एसएचओ कृष्ण कुमार के मुताबिक मृतक बच्चों की पहचान आकाश (10), आदिल (6) और मुस्कान (8) के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त घर के बाहर बैठे थे. उन्होंने बताया की बच्चों के पिता बिहार के जिला शेखपुरा के मूल निवासी हैं. मृतक बच्चों के पिता धर्मेंद्र कुमार ने फरीदाबाद के सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

तीन बच्चों की मौत

एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया की वह उस घर में परिवार के साथ किरायेदार के रूप में रहता है. जिसका मालिक सीकरी गांव का राकेश कुमार है. तीनों मासूम बच्चे अपने घर के बाहर बालकनी के नीचे बैठे थे. तभी बारिश के कारण छज्जा तेज आवाज के साथ गिर गया और तीनों बच्चे बालकनी के मलबे के नीचे दब गए. हादसे के बाद आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन वहां काफी मलबा था. किसी तरह लोगों ने मलबा हटाया और बेहोश बच्चों को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

धारा 105 के तहत की गई है एफआईआर दर्ज

एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चों के पिता की शिकायत के बाद शनिवार को फरीदाबाद के सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 105 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. फरीदाबाद के सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया की घर के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *