Home मैं भी रिपोर्टर बिजली विभाग से हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फायदा मिलेगा दिल्ली सरकार के...

बिजली विभाग से हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फायदा मिलेगा दिल्ली सरकार के निर्णय से : सुभाष चन्द्र लाला

0
126

 

बिजली विभाग से हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फायदा मिलेगा दिल्ली सरकार के निर्णय से : सुभाष चन्द्र लाला

* कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को अब कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में भी इलाज के लिए योग्य माना जाएगा। दिल्ली सरकार की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए इस सुविधा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग पेंशनधारियों को अपने इलाज के खर्च को पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार की इस घोषणा से 20 हजार से अधिक पेंशनधारियों को लाभ मिलेगा। दिल्ली सरकार की इसी घोषणा पर बात करते हुए विश्वास नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा लिया गया यह बहुत ही बेहतरीन फैसला है। सुभाष चंद्र लाला ने कहा की पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को अपने इलाज के खर्च को पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी भी होती थी लेकिन अब दिल्ली सरकार की इस घोषणा के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को अपने इलाज के खर्च को पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

सुभाष चंद्र लाला ने बताया की दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनधारक जो 2002 से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं उनके सभी मेडिकल खर्च को दिल्ली सरकार की कंपनी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड उठाएगी। वर्ष 2002 के बाद जो लोग सेवानिवृत्त हुए हैं, वह जिस बिजली आपूर्ति कंपनी या फिर बिजली उत्पादन कंपनी के साथ काम कर रहे थे, वहीं उनके सारे मेडिकल क्लेम का भुगतान करेंगी।

सुभाष चंद्र लाला ने बताया कि सभी कंपनियों के अपने कर्मियों के लिए सूचीबद्ध (पैनल) अस्पताल होते हैं। पेंशनधारियों को उन सूचीबद्ध अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा मिलेगी। इन इकाइयों की जिम्मेदारी होगी कि वह सभी पेंशनधारियों को कैशलेश मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। सुभाष चंद्र लाला ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी सदैव जनता के हित में सोचती है और आम आदमी पार्टी अपने द्वारा बनाई गई योजनाओं को और भी बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुभाष चंद्र लाला ने कहा की इसलिए दिल्ली की जनता बार बार आम आदमी पार्टी को चुनती है क्योंकि आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो अपने द्वारा बनाई गई जनहित की योजनाओं को और भी हितकारी बनाने के लिए प्रयासरत रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here