सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के उपलक्ष में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला यूनिटी मार्च

2 मिनट पढ़ें
सरदार वल्लभभाई पटेल

सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के उपलक्ष में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला यूनिटी मार्च

Advertisement

सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के उपलक्ष में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला यूनिटी मार्च

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व और जिला प्रशासन के सहयोग से सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के उपलक्ष में आज उत्तर पूर्वी जिला की ओर से आज करावल नगर चौक से सी ब्लॉक यमुना विहार तक यूनिटी मार्च निकाला गया इस अवसर पर डीएम अजय कुमार जिला अध्यक्ष डॉक्टर यूके चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन मार्च के संयोजक रंजन त्यागी सहसंयोजक मुकेश गोयल पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल झा जिला एवं मंडल के पदाधिकारी निगम पार्षद मास्टर सत्यपाल सिंह सोनी पांडे ठाकुर बृजेश सिंह रेखा रानी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के अलावा जिला प्रशासन की कई इकाइयों एवं सामाजिक संस्थाओं के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा की अंग्रेजों की दासतां से मुक्त होने के बाद रियासतों और रजवाड़ों में बिखरे देश को अखंड बनने में सरदार वल्लभभाई पटेल की सराहनीय भूमिका को बुलाया नहीं जा सकता जबकि सत्ता के लालची लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए देश के दो टुकड़े कर दिए उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर के विलय का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल को दिया गया होता तो आज कश्मीर आतंकवाद से ग्रसित और लहूलुहान ना होता।

मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के चित्र का दुरपयोग किया और देश को बांटने के बाद देशवासियों को जाति और पंथ के नाम पर लड़ा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी और सत्ता का उपभोग कर अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति पर चलकर आजादी के बावजूद लोकतंत्र को बंधक बनाए रखने का काम किया उन्होंने कहा कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मदिन की उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश को एकजुट करने के लिए इस तरह के आयोजन कर जन जागृति अभियान चलाकर देश के करोड़ो देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्र को मजबूत करने की पहल कर रही है और जब देश एकजुट होगा वही सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म जयंती पर उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *