सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मनोज तिवारी के नामांकन जुलूस में उमड़ा हजारों का जनसैलाब

3 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी के नामांकन जुलूस में उमड़ा हजारों का जनसैलाब

मनोज तिवारी के नामांकन जुलूस में उमड़ा हजारों का जनसैलाब

Advertisement

मनोज तिवारी के नामांकन जुलूस में उमड़ा हजारों का जनसैलाब

* कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनमानस भी हुआ शामिल

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , जुलूस था या जनसैलाब -यमुना विहार से नन्द नगरी तक लगा लो हिसाब ,समझ गए ना आप करीब ढाई किलोमीटर लम्बे जुलूस में थे कितने लोग शामिल | लोग तो हमने गिने नहीं और ना ही कोई गिन सकता था लेकिन यह नजारा जिसने भी देखा देख कर दंग रह गया इतना बड़ा काफिला शायद ही किसी नामांकन जुलूस में देखा गया हो | जी हाँ आप ठीक समझे हम बात कर रहे हैं उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के नामांकन जुलूस की |

Advertisement

मनोज नें सुबह अपनी धर्मपत्नी सुरभि के साथ प्रभु की पूजा कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन ले शुरू की अपने मिशन की शुरुवात | देखते ही देखते हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम जमा हो गया | केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक रोड शो निकाला गया जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए इस अवसर पर दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा लोकसभा चुनाव प्रभारी विष्णु मित्तल संयोजक राजा इकबाल सिंह भाजपा नेता सतेंद्र सिंह अनिल शर्मा कन्हैया मित्तल जिला अध्यक्ष पूनम चौहान मनोज त्यागी,राज कुमार बल्लन ,अमरलता सांगवान ,भूषण त्यागी , विधायक मोहन सिंह बिष्ट अजय महावर जितेंद्र महाजन, प्रवेश शर्मा ,मुकेश बंसल ,रीना महेश्वरी ,अनिल वशिष्ठ , नीलकांत बक्शी आनंद त्रिवेदी ,बिन्नी वर्मा,विनोद जायस सहित सभी जिला पदाधिकारी निगम पार्षद मंडल अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए जन समर्थन की अपील की रोड शो के दौरान क्षेत्र निवासियों ने रोड शो में शामिल लोगों का 30 स्थान पर मंच लगाकर स्वागत किया जिसमें अलग-अलग समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाये गए थे तो कई स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी | कई समर्थक बैंड बाजे लेकर पहुंचे थे तो कुछ आतिशबाजी भी करते दिखे | इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार नई सोच के साथ विकसित और नए भारत के निर्माण में लगी हुई है और अब हम वैभवशाली राष्ट्र के निर्माण की ओर अग्रसर है जो विश्वगुरु भारत की कल्पना को साकार करेगा उन्होंने कहा कि देश की जनता मन बना चुकी है की तीसरी बार भी मोदी सरकार को भारी बहुमत से चुनकर 400 के लक्ष्य को पार करेगी |

मनोज तिवारी ने कहा की पहली सरकार ने योजनाएं बनाई दूसरे कार्यकाल में योजनाओं पर अमल हुआ नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य अब उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी तीसरे कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों को पूर्ण कर जनता को समर्पित करना है बचे कार्यों को को कार्य सूची में जोड़कर उन्हें जनहित में समर्पित कर क्षेत्र में विकास की आदर्श तस्वीर को बनाना है मैं बीते 2 महीने से हर समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मिला पुनः पार्टी तथा केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएं हमारा मुकाबला राष्ट्रवाद के विचार को चोट पहुंचाने वालों से है और हमें यह बात कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचानी है हमें भरोसा है कि हमें इस बार ऐतिहासिक जन आशीर्वाद मिलने जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *