सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

बॉलीवुड की इस टॉप अदाकारा का है हिटलर से कनेक्शन, खुद किया था खुलासा, जानें- कौन हैं ये

3 मिनट पढ़ें
बॉलीवुड

बॉलीवुड की इस टॉप अदाकारा का है हिटलर से कनेक्शन, खुद किया था खुलासा, जानें- कौन हैं ये

Bollywood Actress Connection With Hitler: आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. वे फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं. आलिया ने अपने अब तक के करियर में तमाम शानदार फिल्में की हैं और अपनी दमदार एक्टिंग का से दर्शकों और आलोचकों तक को इम्प्रेस किया है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो आलिया भट्ट ने साल 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी की थी और उसी साल इस जोड़ी ने अपनी नन्ही परी राहा कपूर का वेलकम किया था. जहां आलिया अक्सर अपने इंटरव्यू में पति और बेटी के बारे में बात करती नहीं थकती हैं, वहीं उन्होंने एडोल्फ हिटलर के साथ अपने दिलचस्प कनेक्शन के बारे में भी बात की है.

आलिया का हिटलर से क्या है कनेक्शन?
अब आप सोच रहे होंगे कि आलिया का हिटलर से क्या कनेक्शन था? तो बता दें कि अभिनेत्री के परदादा कार्ल होल्जर सेकेंड वर्ल्ड वॉर से पहले एडोल्फ हिटलर के खिलाफ एक अंडर ग्राउंड अखबार चलाते थे.  पिछले साल द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने इस बात का खुलासा किया था. आलिया ने बताया था, “मेरी नानी जर्मनी से हैं. जाहिर है, हम जानते हैं कि उस समय जर्मनी में क्या हो रहा था. उनके पिता, मेरे ग्रेट ग्रैंड फादर  हिटलर के ख़िलाफ़ एक अंडरग्राउंड अख़बार चलाते थे.”

आलिया भट्ट की मां ने बताया था क्या है उनका हिटलर से कनेक्शन
वहीं इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान  आलिया की मां सोनी राजदान ने बताया था, “मेरी मां के परिवार के मेंबर जर्मनी से है. हिटलर के सत्ता में आने से ठीक पहले वे पूर्वी बर्लिन में रहते थे. मेरे दादा, कार्ल होल्ज़र, हिटलर के खिलाफ एक भूमिगत समाचार पत्र चलाते थे. वह यहूदी नहीं था लेकिन वह फासीवाद के खिलाफ था. उन्हें कैद कर लिया गया और उसे एक कॉन्सन्ट्रेशन कैंप में डाल दिया गया. उसका एकमात्र कारण यह था कि उनके पास एक बहुत अच्छा वकील था. फाइनली उन्हें रिहा कर दिया गया लेकिन उन्हें जर्मनी छोड़ने के लिए कहा गया तब, सेकेंड वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुका था और वह अपने परिवार के साथ इंग्लैंड चले गए.” बता दें कि  सोनी का जन्म इंग्लैंड में जर्मन मां गर्ट्रूड होल्जर और कश्मीरी पंडित पिता एन राजदान के घर हुआ था.

 

आलिया भट्ट वर्क फ्रंट
इन सबके बीच आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अल्फा में धांसू एक्शन करती दिखेंगी. अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली किस्त है और ये इस साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ और अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम रोल में नजर आएंगे. आलिया के पास रणबीर कपूर और विक्की कौशल संग लव एंड वॉर भी है. इसे संजय लीला भंसाली डायरेक्टर कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *