सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

शाकिब अल हसन को इस स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस, जानें कौन संभालेगा बांग्लादेश की कमान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इस स्टार प्लेयर ने शाकिब अल हसन को किया रिप्लेस, जानें कौन संभालेगा बांग्लादेश की कमान

Anamul Haque Replace Injured Shakib Al Hasan In World Cup 2023 In Bangladesh  Squad | World Cup 2023: इस स्टार प्लेयर ने शाकिब अल हसन को किया रिप्लेस, जानें  कौन संभालेगा बांग्लादेश की ...

वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के नियमित कप्तान शाकिब अल चोट लगने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. अब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है.

बांग्लादेश को वर्ल्ड कप 2023 में कप्तान शाकिब अल हसन के रूप में बड़ा झटका लगा था. कप्तान शाकिब बीते सोमवार (06 नवंबर) श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे. उनके बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में चोट लगी थी. अब शाकिब के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है. उनकी जगह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ अनामुल हक को शामिल कर लिया गया है. वहीं कप्तान शाकिब की गैरमौजूदगी में उप कप्तान नजमुल हुसैन शंटो टीम की कमान संभालेंगे.

फ्रैक्चर हुई शाकिब की उंगली

Advertisement

बांग्लादेश के फिजियो बायजैदुल इस्लाम ने शाकिब अल हसन की चोट के बारे में बताया, “श्रीलंका के खिलाफ पारी की शुरुआता में ही शाकिब की उंगली में चोट लग गई थी. हालांकि उन्होंने दर्द निवारक दवाइयों और सहायक टेप की मदद से खेलना जारी रखा. मैच के बाद दिल्ली के अस्तपताल में उनका एक्स-रे हुआ, जिसमें उनकी उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. संभावित तौर पर उन्हें ठीक होने मं 3 से 4 हफ्ते लगेंगे.”

श्रीलंका के खिलाफ शाकिब ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था. पहले गेंदबाज़ी करते हुए उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे. इसके बाद बैटिंग में उन्होंने 65 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे. हालांकि बांग्लादेश पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. वहीं अब, टीम को टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 नवंबर को खेलना है.

अनुभवी खिलाड़ी हैं अनामुल हक 

वहीं शाकिब के रिप्लेसमेंट के रूप में आने वाले अनामुल हक बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने करीब 11 साल पहले यानी 2012 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. अनामुल टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. वे अब तक 5 टेस्ट, 45 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 100 रन बनाए हैं. इसके अलावा वनडे में अनामुल ने 1258 और टी20 इंटरनेशनल में 445 रन स्कोर कर लिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *